आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का सीधा असर लोगों के शरीर और उनकी लाइफस्टाइल पर पड़ता है। ऐसे में समय-समय पर अपनी त्वचा का ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप अपनी त्वचा का सही से ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे आपके चेहरे पर कई तरह की परेशानियां दिखने लगेंगी।
स्किन केयर: चेहरे की रंगत बरकरार रखना चाहते हैं, तो गलती से भी इन चीजों का न करें इस्तेमाल
चेहरे की त्वचा बेहद नाजुक होती है, इसलिए कुछ चीजों को अपने चेहरे से हमेशा दूर ही रखना चाहिए।
टूथपेस्ट
अक्सर लोग चेहरे के पिंपल्स को हटाने के लिए टूथपेस्ट चेहरे पर लगा लेते हैं। उन्हें लगता है, कि इससे पिंपल जल्दी खत्म हो जाते हैं। हालांकि ये असरदार होता है, लेकिन टूथपेस्ट इतना हार्श होता है कि अगर आप इसे अपने चेहरे पर लगाएंगे, तो आपके चेहरे पर जलन की समस्या सामने आती है।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए लोग अक्सर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इसको डायरेक्ट अपने चेहरे पर लगाएंगे, तो इससे त्वचा पर रैशेज की समस्या सामने आ सकती है। अगर आपकी स्किन काफी सेंसेटिव है, तो गलती से भी इसका इस्तेमाल ना करें।
चीनी से स्क्रब करना हो सकता है खतरनाक
बहुत से लोग चीनी का इस्तेमाल चेहरे की स्क्रबिंग में करते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल करते वक्त सावधानी नहीं बरतेंगे, तो इससे चेहरा डैमेज हो सकता है। चीनी से मोटे दाने आपके चेहरे को खराब कर सकते हैं। इससे चेहरा लाल हो सकता है।
सिरके से रहें दूर
अगर आपकी त्वचा ड्राई या फिर संवेदनशील है, तो सिरको को उससे दूर ही रखें। ये आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है।