Skin Care: अपनी उम्र के हिसाब से खरीदें फेस सीरम, जानें किसको क्या सूट करेगा ?
य़दि आप फेस सीरम का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे हमेशा अपने उम्र के हिसाब से ही खरीदें। हर उम्र के लोगों को अलग फेस सीरम इस्तेमाल करना चाहिए।
18 से 25 साल तक के लोगों के लिए
यदि आपकी उम्र 18 से 25 के बीच है तो आपको ज्यादा हैवी तत्वों वाले सीरम की जरूरत नहीं है। इसके लिए ऐसा फेस सीरम इस्तेमाल करें, जिसमें हाइलुरोनिक एसिड, ग्लिसरीन पाया जाता है। इसके अलावा यदि आपके चेहरे पर टैनिंग है तो ऐसा सीरम इस्तेमाल करें, जिसमें विटामिन सी हो। वहीं यदि आप मुंहासे या ब्लैकहेड्स से परेशान हैं तो आपके लिेए सैलिसिलिक एसिड से भरपूर सीरम अच्छा रहेगा।
26-35 साल तक के लोगों के लिए
इस उम्र में त्वचा में काफी बदलाव आने लगता है। ऐसे में आपको अपनी त्वचा का ध्यान काफी ज्यादा रखने की जरूरत है। आपको ऐसे सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें विटामिन C और E होना चाहिए। ये तत्व त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। यदि आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स दिखने लगी हैं तो ऐसा सीरम इस्तेमाल करें जिसमें रेटिनॉल पाया जाता हो।
इस उम्र तक आते-आते त्वचा पर कॉलाजेन का उत्पादन काफी कम हो जाता है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल काफी सोचकर करना चाहिए। इसलिए आप ऐसा फीस सीरम इस्तेमाल करें जिसमें रेटिनॉल पाया जाता हो। रेटिनॉल का इस्तेमाल त्वचा की सेल टर्नओवर को तेज करता है, जिससे झुर्रियां और महीन रेखाएं कम होती हैं। वहीं जिस सीरम में नियासिनामाइड होता है, वो भी आपको फायदा पहुंचाएगा। ये त्वचा के टेक्सचर को सुधारता है और डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है।
इस उम्र में त्वचा में काफी ज्यादा ढीली हो जाती है। इसलिए त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। आपको इसके लिए ऐसे सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए तो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इसके अलावा ऐसे सीरम जिनमें एंटी-एजिंग तत्व जैसे कि रेटिनॉल, पेप्टाइड्स, और हाइलुरोनिक एसिड पाए जाते हैं, उसका इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।