Eid 2025: भारत में कल मनाई जाएगी ईद, आज अपने चेहरे को मेकअप के लिए इन तरीकों से करें तैयार
यदि आप ईद के दिन फ्लॉलेस मेकअप करना चाहती हैं तो आज अपनी त्वचा को तैयार करें। इसके लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकती हैं।
आइस क्यूब इस्तेमाल करें
कल ईद के दिन यदि आप फ्लॉलेस मेकअप चाहती हैं तो आप अपने चेहरे पर आइस क्यूब से मसाज करें। इसके लिए सबसे पहले आइस क्यूब को एक सूती कपड़े में लपेट लें और फिर चेहरे पर इससे मसाज करें। ध्यान रखें कि यदि आप चेहरे पर बिना कपड़े में लपेटे आइस क्यूब इस्तेमाल करेंगे तो हो सकता है कि आपको इससे एलर्जी हो जाए।
चेहरे की डीप क्लींजिंग करें
कल खूबसूरत दिखने के लिए अपने चेहरे की आज डीप क्लींजिग करें। चेहरे को डीप क्लीन करने के लिए अच्छे क्लींजर का इस्तेमाल करें। अच्छे क्लींजर से अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें। आखिर में अपने चेहरे को सादा पानी से धो लें।
आज की रात अपने चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज अवश्य करें। इसके लिए चाहें तो रात में चेहरे की एलोवेरा जेल से अच्छी तरह से मसाज करें। यदि एलोवेरा इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो अपने स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर चेहरे पर लगाएं। इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा और कल आपका मेकअप अच्छी तरह से सेट होगा।
होंठों को स्क्रब करें
महिलाओं की खूबसूरती में उनके होंठ काफी अहम रोल निभाते हैं। इसके लिए आज अपने होंठों को अवश्य स्क्रब करें। होंठों को स्क्रब करने के लिए चीनी और शहद का मिश्रण इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको पिसी हुई चीनी इस्तेमाल करनी है। दोनों चीजों को मिलाकर होंठों पर लगाएं और हल्के हाथ से स्क्रब करें। पांच से छह मिनट मसाज करने के बाद होंठों को साफ कर लें और लिप बाम लगाएं।