Skin Care Routine: नए साल का आगमन एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह समय होता है जब हम पिछले साल को अलविदा कहते हैं और आने वाले साल में नई उम्मीदें और लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ते हैं। नए साल के दिन लोग अक्सर पुराने अनुभवों से सीख लेकर नए संकल्प लेते हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते हैं।
नए साल की शुरुआत में लोग पारिवारिक मिलन समारोह, पार्टियों और त्योहारों का आनंद लेते हैं। साथ ही यह समय होता है जब लोग अपने पुराने मुद्दों को पीछे छोड़कर, भविष्य के लिए सकारात्मक सोच और नए अवसरों की ओर बढ़ते हैं।
साल की शुरुआत में लोग नए-नए संकल्प भी लेते हैं। ऐसे में आप इस साल की शुरुआत से स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा सालभर चमकदार और स्वस्थ रहे, तो निम्नलिखित स्किन केयर रूटीन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
2 of 6
सबसे पहले खरीदें सही क्लींजर
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले खरीदें सही क्लींजर
चेहरे को साफ रखना बहुत जरूरी है। त्वचा से गंदगी, तेल और मेकअप हटाने के लिए हल्का और अच्छे क्वालिटी का क्लींजर का दिन में दो बार इस्तेमाल करें। अगर आपकी त्वचा सूखी है, तो हाइड्रेटिंग क्लींजर का चयन करें और यदि आपकी त्वचा ऑइली है, तो ऑयल कंट्रोल क्लींजर का इस्तेमाल करें।
3 of 6
टोनर खरीदें
- फोटो : Adobe stock
टोनर खरीदें
क्लींजर से चेहरे को साफ करने के बाद एक अच्छे टोनर का इस्तेमाल करें। यह पोर्स को टाइट रखता है और त्वचा को ताजगी देता है। आप गुलाब जल का भी उपयोग कर सकते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट करता है और शांति प्रदान करता है।
4 of 6
मॉइस्चराइजर जरूरी है
- फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर जरूरी है
दिन में दो बार (सुबह और रात) त्वचा को अच्छे से मॉइस्चराइज करें। इसके लिए अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, जो आपके पोर्स को बंद नहीं करता।यदि आपकी त्वचा सूखी है, तो ऑयल-आधारित मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, जबकि ऑयली त्वचा वालों के लिए जल आधारित मॉइस्चराइजर बेहतर रहेगा।
5 of 6
स्क्रबिंग है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
स्क्रबिंग है जरूरी
सप्ताह में एक या दो बार हल्के स्क्रब से त्वचा की एक्सफोलिएशन करें। यह मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को निखारता है और नयापन लाता है।अत्यधिक स्क्रब करने से त्वचा में जलन हो सकती है, इसलिए इसे धीरे-धीरे और सावधानी से करें।