फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Routine: फलों के अलावा इन सब्जियों की मदद से भी चेहरा चमका सकते हैं आप

Thu, 01 Aug 2024 09:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 01 Aug 2024 09:27 AM IST
सार

ज्यादातर लोग त्वचा को चमकाने के लिए फलों से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि सब्जियों के बने फेस मास्क भी आपका चमका सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Tips Vegetable Face Mask for Glowing Skin Know Benefits in Hindi
Face Masks for Glowing Skin - फोटो : istock

Face Mask for Glowing Skin: हम सभी को अक्सर ये सलाह मिलती है कि अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फलों और सब्जियों को शामिल करें। इनके सेवन से शरीर अंदर से तंदरुस्त बनता है। ऐसे में बड़े से लेकर बच्चे तक अपने खाने में फल और ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं। शरीर की आंतरिक तंदरुस्ती मजबूत करने के साथ बाहर से भी त्वचा की रंगत निखारना बेहद जरूरी होता है।



बाहरी त्वचा की रंगत निखारने के लिए बाजार में कई प्रकार के फलों से बने फेसपैक मिल जाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि सब्जियों के बने फेसपैक के इस्तेमाल से भी आपकी त्वचा खिल उठेगी। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं हैं। हम आपको सब्जियों के बनें कुछ फेसपैक बनाना बता रहे हैं। इन सब्जियों के फेसपैक के नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। इनका इस्तेमाल करना और इन फेसपैक को बनाना बेहद ही सरल है। 

Skin Care Tips Vegetable Face Mask for Glowing Skin Know Benefits in Hindi
Face Masks for Glowing Skin - फोटो : istock

खीरे का फेसपैक

इसे बनाने के लिए आपको आधा खीरा चाहिए होगा। इसके साथ ही चौथाई कप ठंडी ग्रीन टी की भी आपको जरूरत पड़ेगी। 
 

Skin Care Tips Vegetable Face Mask for Glowing Skin Know Benefits in Hindi
Face Masks for Glowing Skin - फोटो : Pixabay

ऐसे करें तैयार

इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को छीलकर पीस लें। इसके बाद इसमें ठंडी ग्रीन टी को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। तकरीबन दस मिनट के बाद आपको चेहरा धो लेना है। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips Vegetable Face Mask for Glowing Skin Know Benefits in Hindi
Face Masks for Glowing Skin - फोटो : iStock

टमाटर का पैक

टमाटर का पैक तैयार करने के लिए आपको एक टमाटर का पल्प चाहिए। इसके साथ ही एक टीस्पून गुलाब जल और चौथाई टीस्पून नींबू के रस की आपको जरूरत पड़ सकती है। 

विज्ञापन
Skin Care Tips Vegetable Face Mask for Glowing Skin Know Benefits in Hindi
Face Masks for Glowing Skin - फोटो : सोशल मीडिया


ऐसे करें तैयार

एक कटोरे में इन सभी चीजों को मिलाकर इससे अपने चेहरे पर मसाज करें। मसाज करने के बाद तकरीबन 5 मिनट चेहरे को ऐसे ही रखें और फिर चेहरा धो लें। अगर आप 15 दिन में इस पैक का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी त्वचा खिल उठेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed