फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे से जुड़ी हर समस्या को दूर करेगा चुकंदर का फेस पैक, कुछ इस तरह करें इस्तेमाल

Tue, 26 May 2020 09:58 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 26 May 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
skin benefits of beetroot face pack to get rid of acne pimple
चुकंदर - फोटो : फाइल फोटो
त्वचा पर दाग-धब्बे किसी को पसंद नहीं आते हैं। खासतौर पर अगर वो चेहरे पर हों। चेहरे पर बेदाग निखार हर लड़की का सपना होता है। लेकिन कई बार एक्ने और मुंहासों की वजह से चेहरे पर धब्बे रह जाते हैं और महंगे कॉस्मेटिक्स से भी नहीं जाते हैं। घर पर तैयार चुकंदर का फेस पैक चेहरे पर निखार लाने में काफी हद तक मदद करता है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं चुकंदर का फेसपैक तैयार करने का तरीका...
skin benefits of beetroot face pack to get rid of acne pimple
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
केमिकल युक्त ग्लॉस और बाम लगाने से होठ धीरे-धीरे काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में  नेचुरल तरीके से अपने होठों और गालों को गुलाबी लुक देने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल करें। रोजाना रात को चुकंदर का रस लगाकर सोएं। कुछ दिनों में इसका असर आपको साफ दिखने लगेगा।
skin benefits of beetroot face pack to get rid of acne pimple
चुकंदर - फोटो : Pixabay

चुकंदर और बादाम तेल का फेस पैक
चुकंदर को कद्दूकस करके दो दिन तक धूप में सुखा लें। इसके बाद इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में बादाम का तेल मिलाएं। तैयार हुए मिश्रण को एक कांच की बोतल में भर कर रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
skin benefits of beetroot face pack to get rid of acne pimple
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फेसपैक बनाने की विधि
अपनी स्किन पर आप रोजाना जिस क्रीम को लगाती हैं उसमें चुकंदर को पीसकर मिलाकर स्किन मास्क तैयार कर लें। हफ्ते में एक बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें।

विज्ञापन
skin benefits of beetroot face pack to get rid of acne pimple
आंखों की देखभाल - फोटो : फाइल फोटो

आंखों के लिए चुकंदर
ज्यादातर महिलाएं डार्क सर्कल से परेशान होती हैं। इनसे निजात पाने के लिए एक चम्मच चुकंदर के रस में बादाम तेल की 4-5 बूंदें मिलाकर आंखों के आस-पास लगाएं। आधे घंटे बाद फेसवॉश कर लें। चंद दिनों में डार्क सर्कल कम होने लगेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed