फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में चेहरा दिखेगा फ्रेश, बस रूटीन के काम में बरतें ये सावधानी

Mon, 25 May 2020 09:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 25 May 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
beauty routine in summer for cool and fresh look
- फोटो : pixa

सर्दियों के मौसम में जहां चेहरे के रूखेपन से लोग परेशान रहते हैं। वहीं गर्मियों में पसीने और धूप की वजह से चेहरा डल नजर आने लगता है। जिसकी वजह से स्किन ऑइली भी ज्यादा दिखने लगती है। ऐसे में जरूरत होती है कि रोजाना के रूटीन में ऐसी चीजों को इस्तेमाल किया जाए जो चेहरे को फ्रेश रखने में हमारी मदद करें। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ खास टिप्स जिनकी मदद से चेहरे को फ्रेश रखा जा सकता है।


 
beauty routine in summer for cool and fresh look
गर्म पानी से परहेज

गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने की वजह से गर्म पानी से दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए। नहाने या मुंह धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल ही त्वचा को सुंदरता और गर्मी से राहत देगा। इस मौसम में ठंडे पानी से नहाने से त्वचा के रोमछिद्र बंद नहीं होते हैं। बहुत ज्यादा गर्म पानी सर्दी, गर्मी दोनों ही समय त्वचा को नुकसान पहुंचाता है इसीलिए नहाने के लिए कमरे के तापमान में रखा पानी ही ठीक होता है।


 
beauty routine in summer for cool and fresh look

स्क्रब

गर्मियों में चेहरे पर पसीने और ऑइली स्किन की वजह से धूल-मिट्टी और गंदगी ज्यादा जमा हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि रोजाना चेहरे को स्क्रब किया जाए। अच्छे क्वालिटी के स्क्रब को सप्ताह में एक बार चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे त्वचा पर जमे डेड सेल्स भी हट जाते हैं और निखार नजर आने लगता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
beauty routine in summer for cool and fresh look

गर्मियों में अगर एक्ने और मुंहासे वगैरह परेशान करते हैं तो जेल बेस्ड फेसवॉश का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे को साफ करने से तरोताजगी का अनुभव होगा। गर्मियों के मौसम में स्किन चिपचिपी सी हो जाती है इसलिए सिलिक एसिड वाले फेसवॉश त्वचा के लिए बेस्ट होते हैं। 



 
विज्ञापन
beauty routine in summer for cool and fresh look
टोनर

चेहरे की त्वचा को टाइट और स्किन पोर्स को कम करने के लिए टोनर का इस्तेमाल जरूर करें। एल्कोहल फ्री टोनर जैसे खीरा इस मौसम के लिए सबस अच्छा विकल्प है। टोनर बनाने के बहुत सारे तरीके मौजूद हैं जिनसे घर पर आसानी से इसे बनाया जा सकता है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed