Lip Care Tips: फटे होंठों पर बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जान लें इनके नुकसान
य़दि आप भी बार-बार लिप बम का इस्तेमाल करती हैं तो पहले इसके नुकसान जान लें। इससे होंठों पर काफी खराब प्रभाव पड़ता है।
प्राकृतिक नमी पर असर
- यदि आपको भी बार बार लिप बाम लगाने की आदत है तो आपको एक बार सोचने की जरूरत है।
- बार - बार लिप बाम लगाने से होंठों की प्राकृतिक नमी बनाए रखने की क्षमता कम हो सकती है।
- इसलिए यदि होंठ ज्यादा रूखे हैं तो भी इसका इस्तेमाल कम ही करें।
- कुछ लिप बाम ऐसे होते हैं जिनमें मेन्थॉल, कैम्फर या फ्लेवरिंग एजेंट होते हैं, जो अस्थायी रूप से ठंडक देते हैं लेकिन बाद में होंठों को और ज्यादा सूखा बना सकते हैं।
- इसलिए लिप बाम इस्तेमाल करने से पहले उसमें पाए जाने वाले तत्वों को चेक कर लें।
एलर्जी या जलन
- कुछ लिप बाम में केमिकल, खुशबू (फ्रेगरेंस), या प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को एलर्जी या जलन दे सकते हैं।
- इसलिए कभी भी सिर्फ खुशबू देखते हुए लिप बाम न खरीदें।
होंठों का काला पड़ना
- अगर लिप बाम में हार्श केमिकल्स या पेट्रोलियम जेली जैसे तत्व हों, तो होंठ लंबे समय तक इस्तेमाल से काले पड़ सकते हैं।
- इसलिए यदि आपको ऐसा कुछ लग रहा है तो एक बार स्किन विशेषज्ञों से बात करें।