फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lip Care Tips: फटे होंठों पर बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जान लें इनके नुकसान

Mon, 03 Mar 2025 10:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Mar 2025 10:34 AM IST
सार

य़दि आप भी बार-बार लिप बम का इस्तेमाल करती हैं तो पहले इसके नुकसान जान लें। इससे होंठों पर काफी खराब प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
side effect of using lip balm again and again in hindi
फटे होंठों पर बार-बार लगाती हैं लिप बाम तो जान लें इनके नुकसान - फोटो : Adobe stock
Lip Care: अगर आपके होंठ बार-बार सूखते हैं, तो यह शरीर में पानी की कमी या किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है, इसलिए संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। होंठों के रूखेपन को दूर करने के हर कोई लिप बाम का इस्तेमाल करता है।


बहुत से लोग तो दिन में कई कई बार लिप बाम लगाते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, ज्यादा लिप बाम लगाने से कुछ नुकसान हो सकते हैं, खासकर अगर आप इसे बार-बार और जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यहां कुछ संभावित नुकसान बताए गए हैं।

 
side effect of using lip balm again and again in hindi
प्राकृतिक नमी पर असर - फोटो : iStock

प्राकृतिक नमी पर असर
 

  • यदि आपको भी बार बार लिप बाम लगाने की आदत है तो आपको एक बार सोचने की जरूरत है।
  • बार - बार लिप बाम लगाने से होंठों की प्राकृतिक नमी बनाए रखने की क्षमता कम हो सकती है।
  • इसलिए यदि होंठ ज्यादा रूखे हैं तो भी इसका इस्तेमाल कम ही करें।
side effect of using lip balm again and again in hindi
होंठों का और ज्यादा सूखना - फोटो : iStock
होंठों का और ज्यादा सूखना
 
  •  कुछ लिप बाम ऐसे होते हैं जिनमें मेन्थॉल, कैम्फर या फ्लेवरिंग एजेंट होते हैं, जो अस्थायी रूप से ठंडक देते हैं लेकिन बाद में होंठों को और ज्यादा सूखा बना सकते हैं।  
  • इसलिए लिप बाम इस्तेमाल करने से पहले उसमें पाए जाने वाले तत्वों को चेक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
side effect of using lip balm again and again in hindi
एलर्जी या जलन - फोटो : Adobe stock

एलर्जी या जलन
 

  • कुछ लिप बाम में केमिकल, खुशबू (फ्रेगरेंस), या प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को एलर्जी या जलन दे सकते हैं।
  • इसलिए कभी भी सिर्फ खुशबू देखते हुए लिप बाम न खरीदें।
विज्ञापन
side effect of using lip balm again and again in hindi
होंठों का काला पड़ना - फोटो : iStock

होंठों का काला पड़ना
 

  •  अगर लिप बाम में हार्श केमिकल्स या पेट्रोलियम जेली जैसे तत्व हों, तो होंठ लंबे समय तक इस्तेमाल से काले पड़ सकते हैं।
  • इसलिए यदि आपको ऐसा कुछ लग रहा है तो एक बार स्किन विशेषज्ञों से बात करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed