Side Effect of Hair Removal: कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा हमेशा खिली-खिली और मुलायम दिखे। इसके लोग त्वचा पर से अनचाहे बालों को हटा देते हैं। हाथ-पैर से जब ये अनचाहे बाल हट जाते हैं तो स्किन और भी ज्यादा सॉफ्ट हो जाती है। इन बालों को हटाने के लिए वैसे तो सबसे कारगर तरीका वैक्सिंग होता है, लेकिन जल्दबाजी में ज्यादातर लोग हेयर रिमूवल क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं, जो बाजार में बेहद कम दाम में मिल जाती है।
{"_id":"685b74b1d71e8313bd00d23c","slug":"side-effect-of-using-hair-removal-cream-in-hindi-2025-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skin Care Tips: हर लड़की करती है ये गलती ! जानें हेयर रिमूवर क्रीम के पीछे छिपा कड़वा सच","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skin Care Tips: हर लड़की करती है ये गलती ! जानें हेयर रिमूवर क्रीम के पीछे छिपा कड़वा सच
Wed, 25 Jun 2025 09:49 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 25 Jun 2025 09:49 AM IST
सार
Side Effect of Hair Removal: अगर आप भी हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो पहले एक बार इस खबर को अंत तक पढ़ें।
विज्ञापन
हेयर रिमूवर क्रीम के पीछे छिपा कड़वा सच
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हो सकता है स्किन बर्न
- फोटो : Adobe stock
हो सकता है स्किन बर्न
ज्यादातर हेयर रिमूवल क्रीमों में रसायन तत्व होते हैं, जोकि स्किन बर्न का कारण बन सकते हैं। खासतौर पर कैल्शियम थायोग्लाइकोलेट और पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड जैसे तत्वों से तो स्किन की ऊपरी परत जल जाती है, जिससे त्वचा पर छाले हो सकते हैं।

पिगमेंटेशन का रहता है खतरा
- फोटो : instagram
पिगमेंटेशन का रहता है खतरा
यदि आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपकी त्वचो पर पिगमेंटेशन का खतरा बढ़ जाता है। पिगमेंटेशन में त्वचा पर डार्क पैच आ जाते हैं, जोकि देखने में अजीब लगते हैं। ये दिक्कत ज्यादातर अंडरआर्म्स में सामने आती है।

त्वचा होगी ड्राई
- फोटो : Adobe stock
त्वचा होगी ड्राई
अगर आप बार-बार हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। क्योंकि ज्यादा हेयर रिमूवल क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा का रूखापन काफी बढ़ जाता है, जिस कारण आपको परेशानी हो सकती है।

हो सकती है एलर्जी
- फोटो : Adobe stock
हो सकती है एलर्जी
जिन लोगों की त्वचा काफी संवेदनशील है, उनको तो इस हेयर रिमूवल क्रीमों के इस्तेमाल से दूर ही रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है। इसके बाद आप खुजली, सूजन, रैश, लाल दाने जैसी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।