फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dirty Hair Brush Effect: हर हफ्ते कंघी साफ करना जरूरी, अगर ऐसा नहीं किया तो होंगे इन दिक्कतों के शिकार

Tue, 09 Sep 2025 01:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 09 Sep 2025 01:35 PM IST
सार

Side Effect Of Using Dirty Hair Comb: अगर आप भी हर हफ्ते अपनी कंघी को साफ नहीं करते हैं, तो इन दिक्कतों का शिकार होने के लिए तैयार हो जाएं। 

विज्ञापन
side effect of using dirty hair brush in hindi gandi kanghi use karne ke nuksan
हर हफ्ते कंघी साफ करना जरूरी, अगर ऐसा नहीं किया तो होंगे इन दिक्कतों के शिकार - फोटो : Freepik

Side Effect Of Using Dirty Hair Comb: बहुत से लोग बालों की देखभाल तो करते हैं लेकिन उसके बावजूद कई दिक्कतें उन्हें घेरे रहती हैं। ऐसे में कई बार हम सभी कंघी की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल,  हफ्तों तक बिना साफ किए इस्तेमाल की गई कंघी में बालों की गंदगी, ऑयल, डैंड्रफ और बैक्टीरिया जमा हो जाते है, पर हममे से शायद ही कुछ लोग होंगे जो इसे साफ करते होंगे। 



जबकि जब आप इस गंदी कंघी से बाल बनाते हैं, तो ये सभी चीजें आपके सिर चिपक जाती हैं, जिसकी वजह से कई दिक्कतें अपने आप ही पनपने लगती हैं। बहुत से लोगों को ये भी नहीं पता होता कि गंदी कंघी के इस्तेमाल से दिक्कतें क्या होती हैं ? यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देगे। 

side effect of using dirty hair brush in hindi gandi kanghi use karne ke nuksan
स्कैल्प इन्फेक्शन के होंगे शिकार - फोटो : Adobe stock
स्कैल्प इन्फेक्शन के होंगे शिकार

अगर आप गंदी कंघी का इस्तेमाल बार-बार करते हैं, तो इसका असर आपके स्कैल्प पर पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि गंदी कंघी में बैक्टीरिया और फंगस पनपते हैं, जो बालों की जड़ों में जाकर इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। और जब स्कैल्प पर इंफेक्शन होता है, तो इसका सीधा प्रभाव आपके बालों पर ही दिखता है। 
 
side effect of using dirty hair brush in hindi gandi kanghi use karne ke nuksan
डैंड्रफ की समस्या बढ़ेगी - फोटो : Adobe stock

डैंड्रफ की समस्या बढ़ेगी

गंदी कंघी के इस्तेमाल से आपकी स्कैल्प पर गंदगी जमा होने लगती है। जिस कारण रूसी होना बेहद आम बात है। इसकी वजह से कई बार डैंड्रफ इतना ज्यादा हो जाता है, कि ये झड़ने भी लगता है। कई लोगों की स्कैल्प पर तो इतना डैंड्रफ जम जाता है, कि सिर पर खूब ज्यादा खुजली भी होने लगती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
side effect of using dirty hair brush in hindi gandi kanghi use karne ke nuksan
बालों की जड़ें होंगी कमजोर - फोटो : freepik
बालों की जड़ें होंगी कमजोर

स्कैल्प इंफेख्सन और डैंड्रफ की वजह से धीरे-धीरे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती है और जब बालों की जड़ें कमजोर होती हैं, तो आपके बालों को झड़ने से कोई नहीं रोक सकता। कई बार तो इस कारण से ही इतना हेयर फॉल होता है कि लोग गंजेपन तक का शिकार हो जाते हैं। खास बात ये है कि हम समझ ही नहीं पाते कि आखिर ये हेयर फॉल हो क्यों रहा है। 

 
विज्ञापन
side effect of using dirty hair brush in hindi gandi kanghi use karne ke nuksan
स्कैल्प में खुजली और जलन - फोटो : Freepik.com
स्कैल्प में खुजली और जलन 

गंदगी और पुराने ऑयल के जमा होने से स्कैल्प पर खुजली, जलन और पसीना रुकने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। इसकी वजह से बहुत बार तो सिर में जूं तक पनपने लगती हैं, जो लोगों की शर्मिंदगी का कारण बनती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed