फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaving Vs Trimming: शेविंग या ट्रिमिंग, दाढ़ी बनवाने के लिए क्या ज्यादा बेहतर? जानें दोनों के फायदे और नुकसान

Fri, 08 Nov 2024 09:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 08 Nov 2024 09:04 AM IST
सार

अगर आप पहली बार दाढ़ी बनवाने जा रहे हैं तो आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि शेविंग और ट्रिमिंग में क्या ज्यादा बेहतर है। 

विज्ञापन
Shaving Or Trimming which is better for skin in hindi
शेविंग या ट्रिमिंग, क्या ज्यादा बेहतर ? - फोटो : अमर उजाला

Shaving Vs Trimming: जिस तरह से लड़कियां समय-समय पर अपना लुक मेंटेन करने के लिए अपने बाल सेट कराती हैं, ठीक उसी तरह लड़कों के लिए भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाए रखने के लिए दाढ़ी को सही से मेंटेन करना बेहद जरूरी हो जाता है।



जब भी लड़के दाढ़ी सेट कराते हैं, तो उनके जहन में कई सवाल आते हैं। जैसे कि, शेविंग ज्यादा बेहतर है, या ट्रिमिंग कराना ? कहीं शेविंग की वजह से कोई चेहरे पर कोई दिक्कत तो नहीं होगी? कहीं ट्रिमिंग की वजह से लुक बिगड़ तो नहीं जाएगा। इन सभी सवालों के जबाव आपको हम देने जा रहे हैं। 

अगर आप पहली बार दाढ़ी बनवाने जा रहे हैं तो आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि शेविंग और ट्रिमिंग में क्या ज्यादा बेहतर है। न सिर्फ पहली बार दाढ़ी बनवाने वालों के लिए बल्कि ये हर किसी के लिए जानना बेहद जरूरी है कि शेविंग ज्यादा बेहतर है या फिर ट्रिमिंग। 

Shaving Or Trimming which is better for skin in hindi
शेविंग या ट्रिमिंग, क्या ज्यादा बेहतर ? - फोटो : Freepik

शेविंग के फायदे

सबसे पहले शेविंग के फायदों की बात करें तो शेविंग की वजह से चेहरा और गले का हिस्सा पूरी तरह से साफ हो जाता है। इससे किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा नहीं रहता। शेविंग के बाद बाल काफी दिनों बाद उगते हैं, जिससे कुछ दिनों तक चेहरा साफ रहता है।
   

Shaving Or Trimming which is better for skin in hindi
शेविंग या ट्रिमिंग, क्या ज्यादा बेहतर ? - फोटो : Freepik

शेविंग के नुकसान

अगर शेविंग ठीक से न की जाए तो त्वचा पर कट लगने का खतरा होता है। कई बार शेविंग की वजह से त्वचा में जलन की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से चेहरा एकदम लाल दिखता है। गलत तरीके से रेजर का इस्तेमाल करने पर रेजर बर्न भी हो जाता है, जो एक बड़ी परेशानी है। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaving Or Trimming which is better for skin in hindi
शेविंग या ट्रिमिंग, क्या ज्यादा बेहतर ? - फोटो : Adobe stock
ट्रिमिंग के फायदे

ट्रिमिंग करने से सिर्फ दाढ़ी की लंबाई कम होती है। इसे आप तब कर सकते हैं, जब आपको अर्जेंट कहीं जाना हो। ट्रिमिंग से त्वचा पर जलन या रैशेज का खतरा कम होता है, क्योंकि इसमें दाढ़ी सिर्फ सेट की जाती है।  

 
विज्ञापन
Shaving Or Trimming which is better for skin in hindi
शेविंग या ट्रिमिंग, क्या ज्यादा बेहतर ? - फोटो : freepik

ट्रिमिंग के नुकसान

ट्रिमिंग के बाद बाल पूरी तरह से नहीं हटते, इसलिए चेहरा पूरी तरह से साफ नहीं दिखता। कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा दिन तक दाढ़ी रखने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ने लगता है। वहीं ट्रिमिंग के बाद दाढ़ी के बाल तेजी से बढ़ सकते हैं, जिससे बार-बार ट्रिमिंग की जरूरत पड़ सकती है, जिसमे आपके पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed