दमकती त्वचा पाने के लिए जरूरी नहीं कि आप मंहगी क्रीमों का इस्तेमाल करें। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनसे आप घर बैठे ही त्वचा पर निखार ला सकती हैं। इन फेस पैक को हफ्ते में सातों दिन एक-एक करके लगाने से आप आपकी त्वचा में ग्लो आ जाएगा।
सातों दिन ये सात फेस पैक लगाएंगो तो निखर जाएगी आपकी त्वचा
शहद और नींबू-
हफ्ते के पहले दिन शहद और नींबू का मिश्रण बनाकर इसे चेहरे पर लगाएं। इससे टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है। आप इसे रोज फेस वॉश की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं।
सातों दिन ये सात फेस पैक लगाएंगो तो निखर जाएगी आपकी त्वचा
स्ट्रॉबेरी-
दूसरे दिन चेहरे पर स्ट्रॉबेरी के गूदे और बीजों से चेहरे पर मसाज करें। इससे चेहरा कोमल बनता है और त्वचा में निखार आता है।
सातों दिन ये सात फेस पैक लगाएंगो तो निखर जाएगी आपकी त्वचा
दही-
बुधवार को आप चेहरे पर दही लगाएं। दही लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहती है। साथ ही जिन लोगों की त्वचा सेंसेटिव है उन लोगों के लिए दही बहुत फायदेमंद रहती है।
सातों दिन ये सात फेस पैक लगाएंगो तो निखर जाएगी आपकी त्वचा
बेसन-
हफ्ते के चौथे दिन बेसन में दूध मिलाकर पैक बना लें और चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा।
मुल्तानी मिट्टी-
अगर आपके चेहरे पर दानें हैं तो आप उन पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकती हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल डालकर पैक बना लें और गुरुवार को इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इससे आपके दानें और निशान साफ हो जाएंगे।