Sensitive Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में वैसे तो हर किसी को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत सामने आती है उन लोगों के, जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है।
{"_id":"6826b7fd5a95dd8868070c6e","slug":"sensitive-skin-care-tips-avoid-these-mistakes-to-prevent-skin-problems-2025-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sensitive Skin Care Tips: यदि आपकी त्वचा है संवेदनशील तो गर्मी में इन बातों का ध्यान रखें, वरना होगी परेशानी","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Sensitive Skin Care Tips: यदि आपकी त्वचा है संवेदनशील तो गर्मी में इन बातों का ध्यान रखें, वरना होगी परेशानी
Fri, 16 May 2025 10:01 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 16 May 2025 10:01 AM IST
सार
यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो गर्मी के मौसम में आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
यदि आपकी त्वचा है संवेदनशील तो गर्मी में इन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : Adobe stock
धूप से करें सुरक्षा
- फोटो : Adobe stock
धूप से करें सुरक्षा
यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो कम से कम SPF50 वाला एसपीएफ वाला सनस्क्रीन हर तीन से चार घंटे में लगाएं। ये याद रखें कि धूप की हानिकारक किरणें 11 बजे से 3 बजे तक धूप सबसे तीव्र होती है, इस दौरान बाहर जाने से बचें। यदि किसी कारण से बाहर जा भी रहे हैं तो खुद को पूरी तरह से कवर करें, ताकि धूप का प्रभाव आपकी त्वचा पर न पड़े।
ऑर्गेनिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe stock
ऑर्गेनिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें
संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को कभी भी ज्यादा भारी तत्वों वाले स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। ऐसे लोग हमेशा फ्रेगरेंस-फ्री और अल्कोहल-फ्री प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें। आप ऐसे तत्वों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिसमें एलोवेरा, कैमोमाइल या खीरे जैसे तत्व पाए जाते हैं।

दिन में दो बार धोएं चेहरा
- फोटो : Adobe stock
दिन में दो बार धोएं चेहरा
संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को दिन में कम से कम दो बार चेहरा धोएं। चेहरा धोते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको इस दौरान ज्यादा माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल नहीं करना है। कोई भी हल्का क्लींजर आपके चेहरे को दिन में दो बार अच्छे से साफ कर सकते हैं।

त्वचा को रखें हाइड्रेट
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को रखें हाइड्रेट
गर्मी के मौसम में अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार हाइड्रेटिंग मास्क का इस्तेमाल करें। ऐसे फेस मास्क आपके चेहरे को चमकाने में तो मदद करेंगे ही, साथ ही में इनके इस्तेमाल से त्वचा को आंतरिक नमी मिलती रहेगी, जो स्किन के लिए काफी जरूरी है।