सारा अली खान ने दो फिल्मों के दम पर ही बॉलीवुड के साथ ही फैंस के दिलों में जगह बना ली है। कैजुअल आउटिंग हो या अवॉर्ड शो हर बार सारा के लुक की लोग तारीफ करते हैं। सारा कई बार अपने फैट टू फिट की जर्नी को फैंस के साथ साझा कर चुकी हैं। लेकिन एक और चीज है जो उनकी पर्सनैलिटी को आकर्षक बनाती है। वो है सारा की खूबसूरत त्वचा। जिसके जरिए वो हर बार फैंस का दिल चुरा लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सारा की इस दमकती त्वचा का राज बेहद साधारण सी चीज है।
सारा अली खान की दमकती त्वचा का राज हैं ये छोटी सी चीज, सुनकर हो जाएगी हैरानी
सारा अली ने इस सीक्रेट नुस्खे को एक बार शेयर किया था। वहीं इस नुस्खे को कोई भी लड़की आराम से अपना सकती है। सारा इस नुस्खे को फिल्मों में आने से पहले खूब इस्तेमाल करती थीं।
सारा का कहना है कि वो अपनी त्वचा को सही पोषण देने के लिए ब्रेकफास्ट में बचे फलों को इस्तेमाल चेहरे पर करती हैं। वहीं सारा अली अपने चेहरे की देखभाल के लिए हमेशा घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं।
सारा अली खान बताती हैं कि वो त्वचा का ख्याल रखने के लिए बादाम और शहद का इस्तेमाल करती हैं। और इस बात का ध्यान रखती हैं कि कोई भी ज्यादा महकने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
सारा बताती हैं कि उन्हें अपनी दादी शर्मिला टैगोर से मिली सलाह हमेशा याद रहती है। वो बताती हैं कि उनकी दादी हमेशा कहती हैं कि चेहरे की देखभाल करने के लिए खूब सारा पानी और भरपूर नींद बहुत जरूरी है। वहीं सारा अली खान की दमकती त्वचा के साथ ही उनका फैशन सेंस भी कमाल का होता है। सिंपल कुर्ता हो या फिर ग्लैमरस शार्ट ड्रेस हर बार सारा के लुक से फैंस इंप्रेस हो जाते हैं। इस रक्षाबंधन सारा का ये लुक कोई भी लड़की आसानी से ट्राई कर सकती है।