30 की उम्र के बाद चेहरे पर ढीलापन आना शुरू हो जाता है। इससे बचने के लिए बहुत सारी महिलाएं एंटी-एजिंग क्रीम लगाना शुरू कर देती हैं। उन्हें लगता है कि सही समय पर इन क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा का ढीलापन और फाइन-लाइन्स बनना बंद हो जाएंगी। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि चेहरे पर फाइन लाइन और रिकल्स जल्दी से ना पड़े तो इन घरेलू पैक को जरूर ट्राई करें। लगातार कुछ दिनों के इस्तेमाल के बाद बेशक इनका असर चेहरे पर दिखने लगेगा। तो चलिए जानें कौन से हैं वो होम मेड पैक।
30 की उम्र के बाद लगाती हैं चेहरे पर एंटी-एजिंग क्रीम, तो ट्राई करें ये होम मेड पैक
विटामिन सी त्वचा में कोलेजन बनाने में मदद करता है। इसलिए खाने में खट्टे फल या विटामिन सी से युक्त पदार्थों का सेवन करें। साथ ही नींबू को गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ये चेहरे को साफ, चमकदार बनाने के साथ ही रिंकल और फाइन लाइन से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।
ऑलिव ऑयल को हाथों पर लेकर हल्के हाथों से रोजाना रात को मसाज करने के बाद सो जाएं। सुबह पानी से चेहरे को धो लें। ऑलिव ऑयल में कई सारे ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा को झुर्रियों से बचाते हैं।
ऐलोवेरा जेल स्किन के लिए बेस्ट समाधान है। चेहरे पर रोजाना ऐलोवेरा जेल लगाने से स्किन में कसावट आती है। ऐलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। साथ ही ये हीलींग पॉवर वाले भी होते है। जिसकी मदद से स्किन में लचीलापन बढता है और रिकल्स और फाइन लाइन्स से छुटकारा मिल जाता है।
चेहरे पर ग्लो चाहिए और चाहती हैं कि चेहरा हमेशा जवां नजर आए तो शहद में नींबू के रस की थोड़ी सी मात्रा मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद हल्के हाथों से मसाज कर पानी से धो लें। ये चेहरे पर नेचुरल ब्लीच का काम करेगा और त्वचा में कसावट लाने में भी मदद करता है।