फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sandalwood Benefit : स्किन केयर रूटीन में शामिल करें चंदन, बढ़ती उम्र में ग्लो करेगा चेहरा

Sun, 21 May 2023 10:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 21 May 2023 10:06 AM IST
सार

प्राचीन काल के चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए चंदन का इस्तेमाल किया जाता है। आज के समय में भी आप आसान तरीके से इसको रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Sandalwood Benefit for Aging Include Chandan Powder in Your Skincare Routine to Get Glow
face pack - फोटो : istock

Skin Care Tips : उम्र का बढ़ना जिंदगी की एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसे कोई रोक नहीं सकता। बढ़ती उम्र में कई ऐसे बदलाव होते हैं, जो स्किन पर दिखाई दे जाते हैं। झुर्रियां, त्वचा में ढीलापन और एक्ने की परेशानी से हर कोई परेशान रहता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी बाजार में मिल जाते हैं। कई बार तो ये अच्छा असर दिखाते हैं, पर कई बार देखने को मिलता है कि इनका असर ही उल्टा होता है। ऐसे में अब लोग घरेलू नुस्खों की तरफ झुक रहे हैं।



आज के लेख में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से बढ़ती उम्र में भी आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा। इसके इस्तेमाल के बाद आपकी स्किन जवां नजर आएगी। हम बात कर रहे हैं चंदन की। प्राचीन काल के चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए चंदन का इस्तेमाल किया जाता है। आज के समय में भी आप आसान तरीके से इसको रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Sandalwood Benefit for Aging Include Chandan Powder in Your Skincare Routine to Get Glow
face pack - फोटो : istock

बढ़ती उम्र पर लगाएगा रोक

अगर आप नियमित रूप से चंदन का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी स्किन के डेड सेल्स खत्म हो जाएंगे। इसके साथ ही चंदन के इस्तेमाल के त्वचा भी हाइड्रेट रहती है, जिससे त्वचा रूखी नहीं रहती। चंदन के इस्तेमाल से फाइनलाइन और रिंकल की प्रॉब्लम भी दूर होती है और स्किन ग्लो करती है। 

Sandalwood Benefit for Aging Include Chandan Powder in Your Skincare Routine to Get Glow
face pack - फोटो : instagram

शहद के साथ करें इस्तेमाल

अगर आप चंदन को शहद में मिलाकर लगाएंगे तो स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों से छुटकारा मिल जाएगा। आप चेहरे के साथ इसे हाथ-पैरों में भी लगा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandalwood Benefit for Aging Include Chandan Powder in Your Skincare Routine to Get Glow
face pack - फोटो : istock

फेसपैक से मिलेगी चमक

अगर आप चंदन का फेसपैक बनाकर चेहरे पर लगाएंगे तो आपको नेचुरल ग्लो मिलने लगेगा। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की चमक वापस लौट आएगी। 

विज्ञापन
Sandalwood Benefit for Aging Include Chandan Powder in Your Skincare Routine to Get Glow
face pack - फोटो : istock

एक्ने से मिलेगी राहत

चंदन के इस्तेमाल से कील-मुहासे, रैशेज जैसी समस्याओं में तुरंत राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी स्किन से सनबर्न की परेशानी को भी खत्म करते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed