Raksha Bandhan Makeup Tips: आज देशभर में राखी का त्यौहार मनाया जा रहा है। त्योहार की धूम आपको बाजार में दिखाई दे रही होगी। बहनें सुबह से ही सज-धज के अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए निकल गई हैं। बहुत से भाई भी अपनी बहनों के घर जाने के लिए सुबह ही निकल गए। राखी की दुकानों से लेकर मिठाई की दुकानों तक पर जमकर भीड़ भी लगी हुई है।
ये त्योहार महिलाओं और लड़कियों के लिए इसलिए भी अहम होता है, क्योंकि इस दिन उन्हें सजनें-सवंरने का मौका मिलता है। इसी वजह से राखी के दिन लड़कियां और महिलाएं खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं।
अगर आप भी चाहती हैं कि राखी के दिन आप सबसे खूबसूरत दिखें तो मेकअप करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। दरअसल बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में अगर आप मेकअप करते समय कुछ गलतियां कर देंगी तो आपका लुक बिगड़ सकता है। ऐसे में मेकअप करते वक्त आज कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
2 of 6
आज मेकअप करते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : iStock
ऑयली स्किन का ध्यान रखें
अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तब आपको मेकअप करते वक्त ध्यान रखने की काफी जरूरत है। ऐसे में मैटिफाइंग प्राइमर और पाउडर का इस्तेमाल करें ताकि ऑयल कंट्रोल हो सके। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।
3 of 6
आज मेकअप करते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : Freepik
वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का चुनाव करें
आजकल बाजार में तमाम कंपनियों के वाटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स आते हैं, अगर आप उनका इस्तेमाल करेंगी तो ये पसीने से बहेगा नहीं। आप बारिश के मौसम में वाटरप्रूफ मस्कारा, आइलाइनर और फाउंडेशन का उपयोग करें।
4 of 6
आज मेकअप करते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : instagram
लाइट मेकअप करें
बारिश का मौसम काफी उमस भरा होता है। ऐसे में अगर चाहती हैं कि मेकअप लंबे समय तक टिके तो फिर हल्का मेकअप करें। इस मौसम में हैवी मेकअप करने से भी लुक बिगड़ सकता है।
5 of 6
आज मेकअप करते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : iStock
स्किन को हाइड्रेटेड रखें
बारिश के मौसम में भी त्वचा की हाइड्रेशन जरूरी है। ऐसे में हाइड्रेटिंग प्राइमर और मॉइश्चराइजर का उपयोग करें। ताकि आपकी त्वचा पर मेकअप सही से सेट हो जाए।