Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Quick Hairstyle : झटपट संवारने हैं बाल तो अपनाएं ये हेयर स्टाइल, मिनटों में हो जाएगी तैयार

Sat, 06 Apr 2024 01:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 06 Apr 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
Quick And Easy Work Hairstyles For Women Ready With in a minute
आफिस हेयरस्टाइल - फोटो : instagram

शिवांगिनी अमित भारद्वाज



बालों की साफ-सफाई और हेयर स्टाइलिंग भी मेहनत भरा काम है, लेकिन कम समय में बालों को संवारने के भी फॉर्मूले हैं। आप ऑफिस जाने में लेट हो गई हैं, पति बाहर खड़े आपका इंतजार कर रहे हैं। आपके पास इतना समय नहीं है कि आप अपने बाल अच्छी तरह बना सकें। ऐसे में कम समय में जल्दी से एक आकर्षक और प्यारा हेयर लुक पाना आसान नहीं है। आप किसी भी आउटफिट में सुंदर दिख सकती हैं, लेकिन इसके लिए एक परफेक्ट हेयर स्टाइल का होना जरूरी है। इसलिए इस भागमभाग भरी जिंदगी में आपको कुछ ऐसे भी ट्रेंडी हेयर स्टाइल पता होने चाहिए, जो झटपट बन जाते हैं और आपके लुक को भी आकर्षक बना देते हैं।

Trending Videos
Quick And Easy Work Hairstyles For Women Ready With in a minute
लो मेसी बन - फोटो : instagram/jasminbhasin2806

सबसे आसान बन

यह साधारण, मगर बेहद आकर्षक हेयर स्टाइल है, साथ ही यह हर किसी पर फबता है। इसके लिए सबसे पहले बालों को एक बार में ही एकत्र कर लें, फिर रबर बैंड की मदद से उनको रोल करके सेट कर लें और साइड से दो लट निकाल लें, जो सुंदर दिखती हैं। आप चाहें तो इस स्टाइल में हेयर एक्सेसरीज को भी अपने अनुरूप स्टाइलिश तरीके से इस्तेमाल में ला सकती हैं।

हैवी वेव कर्ल

यह सबसे आसान कर्ल हेयर स्टाइल है और हर आउटफिट के साथ आकर्षक लगता है। इसके लिए अपने बालों पर पहले अच्छी तरह कंघी करें। उसके बाद बालों के छोटे-छोटे पार्ट लेकर कर्लिंग मशीन से उनको कर्ल कर लें और बालों को स्प्रे द्वारा सेट कर लें।

Quick And Easy Work Hairstyles For Women Ready With in a minute
Hairstyle For Short Hai - फोटो : social media

ब्लो ड्राई है एवरग्रीन

ब्लो ड्राई हेयर स्टाइल हमेशा ही ट्रेंड में रहता है, क्योंकि यह झटपट बन जाता है। आप चाहें तो पार्टी में जाने के लिए भी इसे आजमा सकती हैं, क्योंकि यह लुक को आकर्षक बना सकता है।

ओपन हेयर बन

खुले बालों में भी बन काफी अच्छा लगता है और बहुत जल्दी तैयार हो जाने वाला हेयर स्टाइल है। इसके लिए आपको बालों को आगे से लूज करते हुए ऐसे लाना है कि बन लटकने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Quick And Easy Work Hairstyles For Women Ready With in a minute
hairstyle - फोटो : instagram

फ्रेंच चोटी

अगर आपने अपने बालों को दो-तीन दिन से धोया नहीं है और वे चिपचिपे हो गए हैं तो आप यह हेयर स्टाइल अपना सकती हैं। यह काफी परंपरागत हेयर स्टाइल है और खूब पसंद भी किया जाता है। आप इसे आकर्षक लुक देने के लिए फिशटेल लुक भी दे सकती हैं, जो काफी अच्छा दिखता है।

लट और गजरा

यह भी सामान्य और आकर्षक हेयर लुक है। इसके लिए आप बालों को पीछे करके रबर से बांध लें, फिर बालों को गूंथकर नीचे भी रबर लगा दें। अब आपको गूंथ को जूड़े की तरह बांध लेना है। यदि आपके बाल पतले हों तो आप गूंथ को ढीला बांधें और जुड़े के एक कोने में फूल लगा दें। यह ट्रेडिशनल आउटफिट पर ज्यादा अच्छा लगेगा।

विज्ञापन
Quick And Easy Work Hairstyles For Women Ready With in a minute
hairstyle - फोटो : इंस्टाग्राम

फ्रंट ब्रेड

पहले आप बालों को बीच से इकट्ठा कर लें, फिर उनके छोटे-छोटे हिस्से लेकर उनको ब्रेड कर लें और पिन की सहायता से सेट कर लें। इस शानदार हेयर स्टाइल को आप पांच मिनट में बना सकती हैं। यह बेहद सिंपल, मगर काफी आकर्षक लुक देगा।

दिखने चाहिए अच्छे

ब्यूटी एक्सपर्ट शैवी बताती हैं,अगर बाल बनाने के लिए आपके पास बिल्कुल भी समय नहीं है तो आप अपने बालों को खुला भी छोड़ सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि उन को नुकसान न हो। बालों को खोलने के भी कई तरीके होते हैं, जैसे कि बीच की मांग निकालकर, पूरे बालों को एक साइड करके या फिर किसी हेयर बैंड या क्लिप की सहायता से खोलकर रखना। लेकिन आप ध्यान रखें कि बाल बिखरे हुए न दिख रहे हों। आप उनके बिखराव को रोकने के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। जल्दी में सबसे अच्छा हेयर स्टाइल खुले बालों का ही रहता है, जो कि शॉर्ट हेयर और लॉन्ग हेयर, दोनों पर ही अच्छा लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed