फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2024: ईद से पहले चेहरे पर लाना है निखार तो अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स

Sun, 31 Mar 2024 10:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 31 Mar 2024 10:35 AM IST
सार

अगर आप चाहती हैं, कि ईद पर आपकी त्वचा खिली-खिली रहे तो कुछ खास तरीके से स्किन केयर पर ध्यान दें। 

विज्ञापन
Eid 2024 skin care tips for glowing skin at home
स्किन केयर टिप्स - फोटो : instagram

ईद का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। रमजान का महीना बीतने के बाद आखिरी दिन ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन के लिए काफी-काफी दिन पहले से तैयारी शुरू हो जाती है। घरों में लोग पकवान बनाते हैं, और अपने घर को भी खासतौर पर सजाते हैं। ईद के दिन हर कोई नए कपड़े पहनता है, जिसके लिए पहले से शॉपिंग शुरू कर दी जाती है। अगर महिलाओं और लड़कियों की बात करें तो हर त्योहार में उनका उत्साह देखने को मिलता है।



ऐसे में अगर आप चाहती हैं, कि ईद के दिन आपका चेहरा खिला-खिला दिखे तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ स्किन केयर टिप्स बताने जा रहे हैं। इन टिप्स को अपनाकर आपका चेहरा भी खिल उठेगा। इन टिप्स को अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइए देर न करते हुए आपको भी इन टिप्स के बारे में बताते हैं। 

Eid 2024 skin care tips for glowing skin at home
स्किन केयर टिप्स - फोटो : istock

फेशियल

ईद के पहले चेहरे का ग्लो बरकरार रखने के लिए आप फेशियल करा सकती है। अगर पार्लर जाने का समय नहीं है तो घरेलू चीजों के इस्तेमाल से आप घर पर ही फेशियल कर सकती हैं। फेशियल से आपकी त्वचा की डेड स्किन निकल जाती है, जिस वजह से त्वचा भी खिली-खिली रहेगी।

Eid 2024 skin care tips for glowing skin at home
स्किन केयर टिप्स

चेहरे को दिन में दो बार धोएं

चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए त्वचा को दिन में दो बार सही तरह से साफ जरूर करे। इसके लिए किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें। ताकि इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की त्वचा सही तरह से साफ हो जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2024 skin care tips for glowing skin at home
स्किन केयर टिप्स


स्क्रब है जरूरी

चेहरे की डेड स्किन निकालने के लिए स्क्रब बहद जरूरी है। इसके लिए आपको स्क्रब के होममेड पैक आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। अगर आप बाजार वाले स्क्रब का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, तो इसके लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Eid 2024 skin care tips for glowing skin at home
स्किन केयर टिप्स - फोटो : iStock


लगाएं फेस पैक

अगर आपको घरेलू चीजों के इस्तेमाल पर ज्यादा भरोसा है, तो घर पर ही फैस पैक तैयार करके आप इसका इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed