{"_id":"5ecf7dfe6cc7791d502691aa","slug":"apply-ice-cube-will-provide-relief-from-problems-like-rashes-and-rash-in-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रैशेज, घमौरियां, दाने जैसी समस्याओं से सिर्फ एक बर्फ का टुकड़ा दिलाएगा राहत","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
रैशेज, घमौरियां, दाने जैसी समस्याओं से सिर्फ एक बर्फ का टुकड़ा दिलाएगा राहत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 29 May 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे पर लगाएं बर्फ का टुकड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियां शुरू होते ही शुरू हो जाती हैं त्वचा से जुड़ी समस्याएं, इनसे निजात पाने के लिए न जाने हम कितनी क्रीम कितने तरह के साबुन बदलते हैं, फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। गर्मियों के मौसम में पसीना आने से रैशेज, घमौरिया, दाने, सनबर्न जैसी समस्याएं हो जाती हैं क्योकिं इन दिनों त्वचा संवेदनशील हो जाती है। इन सबसे बचने के लिए अगर आप भी कई लोशन, क्रीम और नुस्खे आजमा कर थक चुके हैं तो कोई बात नहीं सिर्फ एक बर्फ के टुकड़े से इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते है बर्फ लगाकर किन समस्याओं से पाया जा सकता है छुटकारा.....
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
गर्मियों में धूप में निकलने से सनर्न, टैनिंग की समस्या हो जाती है। इससे निजात पाने के लिए किसी लोशन या क्रीम को लगाने के बजाय आप बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल करें। इसके लिए बर्फ के टुकड़े को सूती कपड़े में बांध कर चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। अगर आपके शरीर पर भी टैनिंग हो गई है तो आप इस शरीर के उस हिस्से पर भी लगा सकते हैं। साथ ही यह आपको उमस भरी गर्मी में ठंडक का अहसास भी देता है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गर्मियां शुरू होते ही ऑयली स्किन वालों की परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि पसीना निकलने से स्किन चिपचिपी होने लगती है। चेहरे पर गंदगी चिपकने की वजह से मुहासें निकल आते हैं। बर्फ का टुकड़ा लगाने से त्वचा के रोम छिद्र सिकुड़ जाते हैं और त्वचा से ऑयल निकलना कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
महिलाओं को आंखो के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं। जिससे चेहरा बेहद खराब लगने लगता है। चेहरे पर डार्क सर्कल की समस्या होने के कई कारण होते हैं जैसे नींद न आना, तनाव, पौष्टिक आहार की कमी...इन सब बातों पर ध्यान देने के साथ बर्फ को लगाने से डार्क सर्कल से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Social Media
कभी गर्मी कभी बारिश मई और जून के महीने यह आम बात है। जिसकी वजह से त्वचा में घमैरियां, दाने, खुजली होने लगती है। प्रभावित हिस्से पर बर्फ के टुकड़े से एक मिनट तक मसाज करने से तुरंत राहत मिलती है। घमौरियां भी खत्म हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।