Pedicure Benefit In Monsoon: जिस तरह से लोग मौसम बदलने पर अपने चेहरे का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह से बारिश के मौसम में पैरों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी हो जाता है। दरअसल, इस मौसम में पैर न चाहते हुए भी बारिश में भीग जाते हैं, जिस वजह से पैरों में फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी के चलते बारिश में पेडीक्योर कराना जरूरी हो जाता है।
पेडीक्योर एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसकी वजह से पैरों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। इसके साथ-साथ पेडीक्योर के कई अन्य फायदे भी हैं, जिनके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको पेडीक्योर के फायदे बताएंगे, ताकि आप अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ अपनी कई परेशानियों को कम कर सकें।
2 of 6
बारिश में पेडीक्योर कराना क्यों जरूरी है?
- फोटो : iStock
गंदगी से बचाव
बारिश के मौसम में पैरों को नमी से बचाना काफी जरूरी हो जाता है। अगर पैरों में गंदगी जम गई तो इससे फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बारिश के इस मौसम में अगर आप पेडीक्योर कराएंगे तो इससे पैर अच्छी तरह से साफ हो जाएंगे, जिससे संक्रमण का खतरा टल जाएगा।
3 of 6
बारिश में पेडीक्योर कराना क्यों जरूरी है?
- फोटो : freepik
डेड स्किन हटेगी
बारिश के मौसम में पैरों में मृत त्वचा की परतें जम जाती हैं, जिसे आप पेडीक्योर की मदद से हटा सकते हैं। पेडीक्योर की मदद से ही त्वचा साफ और स्वस्थ रहती है।
4 of 6
बारिश में पेडीक्योर कराना क्यों जरूरी है?
- फोटो : Freepik
नाखूनों की होती है सफाई
बारिश में नाखूनों में गंदगी और बैक्टीरिया जम जाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पेडीक्योर कराने से नाखूनों की सफाई होती है और संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है।
5 of 6
बारिश में पेडीक्योर कराना क्यों जरूरी है?
- फोटो : freepik
फटी एड़ियां होती हैं सही
बारिश के मौसम में अक्सर एड़ियां फट जाती हैं। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए बारिश मे पेडीक्योर कराना जरूरी हो जाता है। ये फटी एड़ियों से राहत दिलाने में मदद करता है।