Papaya Face Pack Benefit: बाजार मे आज-कल काफी सस्ते दामों में पपीता मिल रहे हैं। पपीते में विटामिन ए, सी, ई से लेकर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स फोलेट, पोटैशियम, कॉपर और मैग्नीशियम भी काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इसके सेवन से शरीर को काफी लाभ पहुंचता है। पपीते से सेहत को जो लाभ मिलते हैं, उस बारे में तो हर कोई जानता है, पर क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से चेहरा निखर सकता है।
Papaya Face Pack Benefit: बाजार में कम दाम में मिल रहा है पपीता, फेस पैक बनाकर दूर करें चेहरे की ये दिक्कतें
इस मौसम में बेहद कम दामों में पपीता मिल रहा है, ऐसे में इसे खाने के साथ-साथ त्वचा को दमकाने में इसका इस्तेमाल करें।
- यदि आप पपीता से बने फेस पैक का इस्तेमाल करेंगे तो आपके चेहरे की डेड स्किन हटने लगेगी।
- ऐसा इसलिए क्योंकि पपीते में पपाइन एंजाइम होता है, जो त्वचा की डेड स्किन को हटाने का काम करता है।
- डेड स्किन हटने के बाद चेहरे की स्किन टोन एक शेड लाइट हो जाती है।
मुंहासों से मिलेगी राहत
- यदि आप अपने चेहरे पर आने वाले मुंहासों से परेशान हैं तो इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।
- इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण तत्व पाए जाते हैं, जो एक्ने और पिंपल्स को ठीक करने में मदद करते हैं।
- ऐसे में यदि मुंहासों के परेशान हैं तो पपीते के फेस पैक का इस्तेमाल करें।
त्वचा को मिलता है निखार
- पपीता में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
- इस फेस पैक के त्वचा की डेड स्किन हट जाती है, जिसकी वजह से त्वचा के रंग अपने आप ही हल्का हो जाता है।
त्वचा को बनाता है मुलायम
- जिन लोगों की त्वचा ड्राई होती है, वो अगर पपीते का इस्तेमाल करके स्किन केयर करेंगे तो इससे उनकी त्वचा हाइड्रेट होती है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि पपीता में पानी की मात्रा बहुत होती है।
- त्वचा में जब नमी की कमी पूरी हो जाती है तो ये त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है।