{"_id":"608186d98ebc3e245b1b4695","slug":"onion-seeds-for-growth-how-to-use-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालों को झड़ने से रोकेगा ये खास बीज, इस तरह से करें इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बालों को झड़ने से रोकेगा ये खास बीज, इस तरह से करें इस्तेमाल
बालों का झड़ना आजकल आम समस्या है। वहीं शरीर की कमजोरी और पोषक पदार्थों की कमी की वजह से भी बाल झड़ते हैं। ऐसे में जरूरत है कि कुछ घरेलू उपायों के जरिए इन को झड़ने से रोका जाए। तो चलिए जानें क्या है वो खास उपाय जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं।
2 of 5
कलौंजी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
प्याज के बीच यानी कलौंजी तो आप जानते ही होंगे। हर किसी के किचन में यह आराम से मिल जाएगी। ज्यादातर अचार में इस्तेमाल होने वाली कलौंजी बालों और स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
3 of 5
कलौंजी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
हेल्दी बालों के लिए स्कैल्प को हैल्दी रखना बेहद जरूरी है। कलौंजी के तेल में एंटी -इनफ्लामेटरी, ऐंटी फंगल, ऐंटी बैक्टीरियल और ऐंट्रीवायरल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो बालों को हर तरह के बैक्टीरिया से निजात दिलाता है और साथ ही स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है। बालों की जड़ों में पहुंचकर कलौंजी का तेल बालों को झड़ने से रोकता है। जिससे बाल मजबूत और घने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कलौंजी के तेल में थाइमोक्विनॉन और नाइजिलोन होता है, जो बालों को झड़ने से रोकने के साथ-साथ नए बाल उगाने में मदद करते हैं। कलौंजी में 100 से अधिक तरह तरह के न्यूट्रिऐंट्स होते हैं, जो बालों के साथ-साथ फॉलिकल्स को भी जरूरी पोषण प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
face
- फोटो : social media
बालों के अलावा कलौंजी का तेल हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। स्किन पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा चम्मच तेल को एक कप सिरके या फिर नींबू के पानी में मिक्स कर लें और रोजाना दिन में दो बार चेहरे पर लगाएं। एक घंटे बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे पर कांति आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।