दिनभर की भागदौड़ के बाद न केवल थकान दूर होती है बल्कि शरीर के ऊपर जमी गंदगी भी साफ हो जाती है। नहाने के लिए कुछ लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ का कहना है कि नहाने के लिए ठंडा पानी ही सही होता है। शरीर को साफ रखने के लिए नहाने के दौरान भी बहुत सारे लोग गलतियां करते हैं जिसकी वजह से त्वचा को नुकसान होता है। तो चलिए जानें ऐसी ही कुछ गलतियां जो कहीं आप भी तो नहाने के दौरान नहीं दोहराते हैं।
{"_id":"5e6a1c108ebc3ea4cf1e4171","slug":"never-do-these-mistakes-while-bath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहाते समय कभी न दोहराएं ये गलतियां, हो सकता है त्वचा को नुकसान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
नहाते समय कभी न दोहराएं ये गलतियां, हो सकता है त्वचा को नुकसान
Fri, 13 Mar 2020 09:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 13 Mar 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
- फोटो : social media
बालों की त्वचा को बहुत ज्यादा रगड़ना
बहुत से लोग बालों को साफ करने के लिए अपने हाथों की उंगलियों के नाखूनों का सहारा लेते हैं जोकि बिल्कुल गलत है। अपनी स्कैल्प को इस तरह से रगड़ने से बालों को नुकसान होता है और नतीजा हेअर डैमेज के रुप में सामने आता है।

बहुत देर तक नहाना
गर्म पानी के स्नान से शरीर की थकान खत्म हो जाती है लेकिन बहुत से लोग गर्म पानी से कुछ ज्यादा ही देर तक नहा लेते है जिससे उनकी त्वचा की नमी खो जाती है। गर्म पानी के बहुत देर तक प्रयोग करने से बालों प्राकृतिक तेल खत्म होने लगता है। इसलिए जरुरी है कि बहुत थोड़ी देर ही गर्म पानी से नहाया जाए।

सही साबुन का प्रयोग
अगर आप ऐसे साबुन का प्रयोग करते हैं जो आपकी त्वचा को रुखा और बेजान बनाएगी तो तुरंत इसका प्रयोग बंद करें। शरीर को साफ करने के लिए सही बॉडी क्लिंजर का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी है।
विज्ञापन
लूफा को साफ रखें
आप साबुन की जगह लिक्विड क्लिंजर का इस्तेमाल करते हैं जिससे आपकी त्वचा मुलायम और नमीदार बनी रहें। लेकिन अगर आप अपने लूफा की रोज अच्छे से सफाई नहीं करते हैं तो ये आपके शरीर से गंदगी और कीटाणुओँ को हटाएगी नहीं बल्कि और बढा देगी। इसलिए नियमित रुप से अपने लूफा की सफाई करें।