फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे के साथ ही इन अंगों के डेड स्किन हटाने में भी मदद करेंगे ये पांच काम के टिप्स

Thu, 12 Mar 2020 09:44 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 12 Mar 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
beauty tips to remove dead skin from different parts of body

चेहरे के अलावा भी शरीर के अन्य हिस्सों पर गंदगी की परत होती है। जो कि डेड स्किन का रूप ले लेती है क्योंकि इनको पर्याप्त मात्रा में मॉइश्चर नहीं मिल पाता है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जमी इस गंदगी को हटाने के लिए स्क्रब काफी हद तक मदद करता है। चेहरे को एक्फोलिएट यानी की स्क्रब करना तो सबको याद रहता है लेकिन शरीर के इन अंगों को भी जरूरत होती है एक्सट्रा केयर की ताकि इनके ऊपर से ये डेड स्किन निकल जाए। तो चलिए जानें उन अंगों को और उन पर जमी डेड स्किन को हटाने का तरीका।

beauty tips to remove dead skin from different parts of body
होंठ का फटना-रूखे हो जाना हमारे लिए आम समस्या है और हम अक्सर इसे अनदेखा भी कर देते हैं लेकिन होंठों को रोजाना एक्सफोलिएशन की जरूरत है। फटे होंठों के कारण आप लिपस्टिक भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। ऐसे में आपको अपने होंठों को स्क्रब करना चाहिए। हालांकि ज्यादा जोर से स्क्रब ना करें क्योंकि  होंठों की त्वचा पतली होती है। स्क्रब करने के बाद मॉइश्चराइजिंग लिप बाम जरूर लगाएं।
beauty tips to remove dead skin from different parts of body
- फोटो : social media
पैरों पर वैक्स या शेव करने से स्किन में जलन हो सकती है। इस तरह की स्थिति में, रेजर बंप ना हो, इसलिए आपको मृत कोशिकाओं की परत हटाने की जरूरत है। आप शेविंग या वैक्स के बाद ही एक्सफोलिएटिंग शेविंग जेल का उपयोग कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके पैर सॉफ्ट रहेंगे और छोटे-छोटे दाने नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
beauty tips to remove dead skin from different parts of body
- फोटो : instagram

अगर आपको अपनी बाजू पर छोटे-छोटे दाने दिख रहे हैं तो समझ जाएं कि ये एक्सफोलिएट ना करने के कारण ही हो रहे हैं और आपको इन पर तुंरत ध्यान देने की जरूरत है। एक्सफोलिएट करने से ना केवल आपकी त्वचा की रंगत हल्की होती है बल्कि इससे आपको अगली बार वैक्सिंग कराते वक्त भी मदद मिलेगी क्योंकि यह इन-ग्रोन बाल की समस्या को कम करता है। बाजू के लिए माइल्ड बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करें। आप दो सप्ताह में एक बार स्क्रब जरूर करें। स्क्रब करने के बाद हल्के गुनगुने पानी से बाजू को धोएं।

विज्ञापन
beauty tips to remove dead skin from different parts of body

महीने में दो बार पेडिक्योर करा लेने और रात में पेट्रोलियम जेली लगा लेने से आपकी एड़ियां मुलायम हो जाएंगी और इनसे सारी मृत कोशिकाएं कम हो जाएंगी, तो ऐसा नहीं है। एड़ियों का हफ्ते में दो बार स्क्रब करना जरूरी है। स्क्रब त्वचा को नया बनाने में मदद करता है। स्क्रब करने के बाद एड़ियों पर क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाएं और मोजे पहन लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed