फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: खत्म हो गया है कंडीशनर तो घबराएं नहीं, घर में रखीं इन चीजों से बालों की शाइन को रखें बरकरार

Sun, 11 May 2025 01:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 11 May 2025 01:02 PM IST
सार

यदि आपको बाजार में मिलने वाले हेयर कंडीशनर पर भरोसा नहीं है, तो उसकी जगह घर में रखी कुछ घरेलू चीजों को बालों पर इस्तेमाल करें, जिससे आपके बाल लहरा उठें।

विज्ञापन
natural things you can use as conditioner in hindi  disprj
घर में रखीं इन चीजों से बालों की शाइन को रखें बरकरार - फोटो : Adobe stock

Hair Care Tips: बालों की देखरेख के लिए बाजार में कई प्रकार के हेयर केयर प्रोडक्ट मिलते हैं। जिनका इस्तेमाल बालों को शाइनी, मजबूत और घना बनाने में किया जाता है। इन्हीं हेयर प्रोडक्ट में हेयर कंडीशनर शामिल है, जोकि काफी महंगे आते हैं। जिस वजह से हर कोई इसे खरीद नहीं पाता है। ऐसे में आप चाहें तो बाजार से कंडीशनर खरीदने की जगह घर में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करें।



यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बाल रेशम से सिल्की होकर लहराएंगे। खास बात ये है कि इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको किसी तरह का अतिरिक्त खर्चा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

natural things you can use as conditioner in hindi  disprj
दही - फोटो : freepik
दही

हर भारतीय घर में दही तो रखा ही रहता है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल हेयर कंडीशनर की जगह कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो दही को फ्रिज से निकालकर रख दें, क्योंकि ठंडा दही सर्दी का कारण बन सकता है। अब दही को ब्रश की मदद से बालों की जड़ों से लेकर छोर तक लगाएं। अब 15 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
natural things you can use as conditioner in hindi  disprj
दही - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद अपने बालों को धो लें। ध्यान रखें कि दही के इस्तेमाल के बाद बालों को शैंपू हल्का सा ही लगाएं, ताकि इसका असर ज्यादा से ज्यादा बालों पर हो और बाल आपके सिल्की हो जाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
natural things you can use as conditioner in hindi  disprj
केले और शहद का मास्क - फोटो : Freepik.com
केले और शहद का मास्क

यदि आप के पास बालों में मास्क लगाने का समय है तो केले और शहद का मास्क तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले तो केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। जब केला पूरी तरह से मैश हो जाए तो उसमें शहद को मिक्स करें। इसे पूरी तरह से मिक्स करने के बाद बालों की जड़ों से लेकर छोर तक पर अप्लाई करें।
विज्ञापन
natural things you can use as conditioner in hindi  disprj
केले और शहद का मास्क - फोटो : Freepik.com
ध्यान रखें कि इसकी मात्रा ज्यादा ही होनी चाहिए। अच्छी मात्रा में केले और शहद का पेस्ट बालों पर अप्लाई करने के बाद इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें। आधे घंटे के बाद बालों को धो लें और फिर इसका असर देखें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed