फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alternative Skin Care Products: महंगे स्किन केयर को कहें अलविदा, ये घरेलू चीजें देंगी दमकती त्वचा

Mon, 18 Aug 2025 03:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 18 Aug 2025 03:11 PM IST
सार

Alternative Skin Care Products: अक्सर हमें बाजार में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट सूट नहीं करते हैं। ऐसे में हम आपको इनके प्राकृतिक विकल्प बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
natural alternative skin care products in hindi
महंगे स्किन केयर उत्पादों के घरेलू विकल्प - फोटो : Adobe stock

Alternative Skin Care Products: आज के समय में लोग स्किन केयर रुटीन को काफी सही से फॉलो करने लगे हैं। इसी के चलते बाजार में हर स्किन टाइप और हर स्किन टोन के हिसाब से स्किन केयर उत्पाद मिलने भी लगे हैं। पर, कई बार या तो बजट के चलते तो कई बार सूट न करने के चलते लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते।



ऐसे में हम आपको स्किन केयर प्रोडक्ट्स के विकल्प बताने जा रहे हैं। जी हां, यहां हम आपको बताएंगे स्किन केयर उत्पादों के ऐसे विकल्प, जो आपके घर में ही उप्लब्ध होंगे। खास बात ये है कि इसके इस्तेमाल के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं ंकरने पड़ेंगे। 

natural alternative skin care products in hindi
फेस क्लींजर - फोटो : Adobe stock
1. फेस क्लींजर     

विकल्प -  यदि आप बाजार से फेस क्लींजर खरीदते हैं तो इसी कीमत तकरीबन 200 से 300 रुपये होती है। ऐसे में आप कच्चा दूध और बेसन के मिश्रण को फेस क्लींजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इस्तेमाल के लिए दोनों चीजों को मिलाकर हल्के हाथों से इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के बाद अपने चेहरे को धो लें।

 
natural alternative skin care products in hindi
स्क्रब - फोटो : Adobe stock
2. स्क्रब     

विकल्प - अगर आप बाजार में मिलने वाला स्क्रब इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें भी आपकी जेब ढीली हो सकती है। इसलिए हफ्ते में दो बार शहद और कॉफी पाउडर को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई करें। हफ्ते में 2 बार चेहरे पर सर्कुलर मोशन में ये स्क्रब लगाने से आपका न सिर्फ चेहरा खिल उठेगा, बल्कि आपके पैसे भी बचेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
natural alternative skin care products in hindi
फेस मास्क - फोटो : Adobe stock
3.  फेस मास्क   

विकल्प - कहीं भी जाने से पहले या किसी त्योहार से पहले हम सभी ही फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं। कई बार ये हमे सूट नहीं करता। ऐसे में घरेलू फेस मास्क इस्तेमाल करें। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिक्स करके 15 मिनट लगा रहने दें और फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। 

 
विज्ञापन
natural alternative skin care products in hindi
टोनर - फोटो : Adobe stock
4. टोनर             

विकल्प - अच्छा टोनर बाजार में कम से कम 200 रुपये का आता है। ऐसे में आप उसे खरीदने की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल काफी आसान है। इस्तेमाल के लिए सिर्फ गुलाब जल को कॉटन से चेहरे पर लगाएं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed