Nail Paint Side Effect: जिस तरह से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल होता है, ठीक उसी तरह से हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं नाखूनों पर नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं। आजकल तो बाजार में कई प्रकार की नेल पॉलिश मिलती है, जो देखने में काफी अलग और खूबसूरत लगती हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि नेल पॉलिश के इस्तेमाल से नाखूनों को काफी नुकसान पहुंचता है।
Nail Paint Side Effect: हर समय लगाकर रखती हैं नेल पॉलिश तो इसके नुकसान जान लें
यदि आप हर समय नेल पॉलिश लगाकर रखती हैं तो पहले इसके नुकसान जान लें।
नाखूनों को नहीं मिलता सांस लेने का समय
यदि आप लगातार नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाकर रखेंगी तो इससे नाखूनों को सांस लेने का समय नहीं मिलेगा। इसकी वजह से नाखून कमजोर होने लगते हैं। ध्यान रखें कि यदि आप नाखूनों को थोड़ा बिना नेल पॉलिश के रखेंगी तो इससे वो प्राकृतिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।
नाखून होंगे ड्राई
लगातार नेल पॉलिश के इस्तेमाल करने से आपके नाखूनों की नमी कम होने लगेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कई तरह की नेल पॉलिश में केमिकल्स जैसे टोल्यून, फॉर्मल्डेहाइड आदि तत्व पाए जाते हैं, जो नाखूनों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इससे नाखूनों की नमी खत्म होने लगती है, जिस वजह से वो अपने आप ही टूटने लगते हैं।
नाखूनों का रंग फीका पड़ना
नाखूनों पर लगातार नेल पॉलिश लगाने से नाखून अपने आप पीले पड़ने लगते हैं। ऐसा खासतौर पर तब होता है कि जब आप गहरे रंग की नेल पॉलिश इस्तेमाल करती हैं। कई बार तो ये ये पीलापन काफी बढ़ जाता है, जिस वजह से शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ता है
यदि आप अपने नाखूनों पर हमेशा नेल पॉलिश लगाकर रखेंगी तो आपकी उंगलियों में इंफेक्शन का खतरा मंडराएगा। ऐसा खासतौर पर तब होता है जब आप पुरानी नेल पॉलिश को लंबे समय तक नहीं हटाती हैं। इसकी वजह से नेल पॉलिश के इसके नीचे बैक्टीरिया या फंगस का संक्रमण हो सकता है।