Cream For Summer: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में इस मौसम में त्वचा का सही से ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यदि इस मौसम में सही स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल न किया जाए तो चेहरा काफी चिपचिप करता है। इसी वजह से हर कोई अपने चेहरे का खास ध्यान रखता है।
बहुत से लोग पूरी गर्मी इसी डाउट में रहते हैं कि वो किस तरह की क्रीम लगा सकते हैं, क्योंकि किसी भी तरह की क्रीम के इस्तेमाल से चेहरा चिपचिपाता ही है। इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसी क्रीम का इस्तेमाल गर्मी के मौसम में कर सकते हैं। दरअसल, कुछ क्रीम ऐसी होती हैं, जिनका इस्तेमाल गर्मी के मौसम में करना जरूरी हो जाता है। इसलिए आप भी इसका इस्तेमाल करें और अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाएं।
2 of 6
हाइड्रेशन प्रदान करने वाली क्रीम
- फोटो : Adobe stock
हाइड्रेशन प्रदान करने वाली क्रीम
चाहे आपकी त्वचा ड्राई हो या फिर ऑयली, आपको हमेशा ऐसी क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए, जो त्वचा को हाइड्रेट रखे। दरअसल, इस मौसम में शरीर के साथ-साथ त्वचा भी डिहाइड्रेट हो जाती है, ऐसे में ऐसी क्रीम का इस्तेमाल करें जो डिहाइड्रेशन दूर करे। बस ध्यान रखें कि आपकी ये क्रीम ऑयली नहीं होनी चाहिए। ये जेल बेस्ड होगी तो त्वचा चिपचिपी नहीं होगी।
3 of 6
40 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन
- फोटो : Adobe stock
40 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन
गर्मियों के मौसम में त्वचा को धूप की हानिकारक किरणों से बचाना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए आप 40 या 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे खरीदते समय अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखें। इसके साथ ये भी जहन में रखें कि आपकी सनस्क्रीन कभी भी ऐसी नहीं होगी चाहिए, जिसको लगाने के बाद चेहरा सफेद दिखे।
4 of 6
ऑयल मुक्त मॉइश्चराइजर
- फोटो : Adobe stock
ऑयल मुक्त मॉइश्चराइजर
यदि आप गर्मी के मौसम में चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान रखें कि ये ऑयल फ्री होना चाहिए। यदि आप तेल युक्त मॉइश्चराइजर का उपयोग करेंगे तो आपकी त्वचा पर अतिरिक्त तेल न जमा हो जाएगा। इससे त्वचा फ्रेश दिखने की जगह डल दिखने लगेगी या हो सकता है कि आपको मुंहासों की परेशानी होने लगे।
5 of 6
प्राकृतिक तत्वों वाली क्रीम
- फोटो : Freepik.com
प्राकृतिक तत्वों वाली क्रीम
गर्मियों के मौसम ऐसी क्रीम ही इस्तेमाल करनी चाहिए, जिसमें प्राकृतिक तत्व हों। जैसे कि गर्मी के मौसम में त्वचा को जलन या एलर्जी से बचाने के लिए आप ऐलोवेरा जेल, खीरा या गुलाब जल जैसे प्राकृतिक उत्पादों का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे आपको काफी ज्यादा राहत मिलेगी।