फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nail Paint Side Effect: हर समय लगाकर रखती हैं नेल पॉलिश तो इसके नुकसान जान लें

Mon, 31 Mar 2025 12:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 31 Mar 2025 12:55 PM IST
सार

यदि आप हर समय नेल पॉलिश लगाकर रखती हैं तो पहले इसके नुकसान जान लें। 

विज्ञापन
Nail Paint Side Effect in hindi nail polish lagane ke nuksan
हर समय लगाकर रखती हैं नेल पॉलिश तो इसके नुकसान जान लें - फोटो : instagram

Nail Paint Side Effect: जिस तरह से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल होता है, ठीक उसी तरह से हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं नाखूनों पर नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं। आजकल तो बाजार में कई प्रकार की नेल पॉलिश मिलती है, जो देखने में काफी अलग और खूबसूरत लगती हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि नेल पॉलिश के इस्तेमाल से नाखूनों को काफी नुकसान पहुंचता है।



भले ही आप कितनी भी अच्छी क्लाविटी की नेल पॉलिश इस्तेमाल करें, लेकिन वो नाखूनों को डैमेज कर ही जाती है। बहुत से लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है, इसी के चलते आज हम यहां आपको नेल पॉलिश लगाने के नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Nail Paint Side Effect in hindi nail polish lagane ke nuksan
नाखूनों को नहीं मिलता सांस लेने का समय - फोटो : instagram

नाखूनों को नहीं मिलता सांस लेने का समय

यदि आप लगातार नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाकर रखेंगी तो इससे नाखूनों को सांस लेने का समय नहीं मिलेगा। इसकी वजह से नाखून कमजोर होने लगते हैं। ध्यान रखें कि यदि आप नाखूनों को थोड़ा बिना नेल पॉलिश के रखेंगी तो इससे वो प्राकृतिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। 

Nail Paint Side Effect in hindi nail polish lagane ke nuksan
नाखून होंगे ड्राई - फोटो : instagram

नाखून होंगे ड्राई

लगातार नेल पॉलिश के इस्तेमाल करने से आपके नाखूनों की नमी कम होने लगेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कई तरह की नेल पॉलिश में केमिकल्स जैसे टोल्यून, फॉर्मल्डेहाइड आदि तत्व पाए जाते हैं, जो नाखूनों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इससे नाखूनों की नमी खत्म होने लगती है, जिस वजह से वो अपने आप ही टूटने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nail Paint Side Effect in hindi nail polish lagane ke nuksan
नाखूनों का रंग फीका पड़ना - फोटो : instagram

नाखूनों का रंग फीका पड़ना

नाखूनों पर लगातार नेल पॉलिश लगाने से नाखून अपने आप पीले पड़ने लगते हैं। ऐसा खासतौर पर तब होता है कि जब आप गहरे रंग की नेल पॉलिश इस्तेमाल करती हैं। कई बार तो ये ये पीलापन काफी बढ़ जाता है, जिस वजह से शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ता है 

विज्ञापन
Nail Paint Side Effect in hindi nail polish lagane ke nuksan
इंफेक्शन का खतरा - फोटो : instagram
इंफेक्शन का खतरा

यदि आप अपने नाखूनों पर हमेशा नेल पॉलिश लगाकर रखेंगी तो आपकी उंगलियों में इंफेक्शन का खतरा मंडराएगा। ऐसा खासतौर पर तब होता है जब आप पुरानी नेल पॉलिश को लंबे समय तक नहीं हटाती हैं। इसकी वजह से नेल पॉलिश के इसके नीचे बैक्टीरिया या फंगस का संक्रमण हो सकता है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed