फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nail Care On Holi: कहीं नाखूनों पर न चढ़ जाए होली का पक्का रंग, इन तरीकों से करें बचाव

Thu, 13 Mar 2025 08:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 13 Mar 2025 08:52 AM IST
सार

यदि आप अपने नाखूनों को पकके रंग से बचाकर रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान तरीकों को फॉलो कर लें। 

विज्ञापन
Nail Care On Holi in hindi pakke rang se nkhoon kaise bachayein
कहीं नाखूनों पर न चढ़ जाए होली का पक्का रंग, इन तरीकों से करें बचाव - फोटो : Instagram

Nail Care On Holi: उत्तर भारत में कई जगह पर आज भी ऐसे पक्के वाले रंगों से होली खेली जाती है, जो आसानी ने नहीं छूटते। ऐसे में लोग पहले से ही अपनी त्वचा को होली के पक्के रंगों से बचाकर रखते हैं। इसके लिए वो तमाम तरह के टिप्स फॉलो करते हैं।



त्वचा को होली के रंगों से बचाने के साथ साथ आपको अपने नाखूनों का भी ध्यान रखना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने नाखूनों को पक्के रंगों से बचा सकते हैं। ऐसा करने के बाद आपके नाखूनों पर रंग का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Nail Care On Holi in hindi pakke rang se nkhoon kaise bachayein
नेलपॉलिश लगाएं - फोटो : instagram

 नेलपॉलिश लगाएं

यदि आप अपने नाखूनों को पक्के रंग से बचाकर रखना चाहती हैं तो होली खेलने से पहले अपने नाखूनों पर डार्क नेलपॉलिश लगाएं। इससे रंग नाखूनों तक नहीं पहुंचेगा। होली खेलने के बाद इस नेल पॉलिश को रिमूवर से अच्छी तरह से साफ करके नाखूनों को पोंछ लें।

Nail Care On Holi in hindi pakke rang se nkhoon kaise bachayein
पेट्रोलियम जेली लगाएं - फोटो : Adobe stock

पेट्रोलियम जेली लगाएं 

होली से पहले नाखूनों और उनके किनारों पर वैसलीन या कोई अन्य मॉइस्चराइजर लगाएं। पेट्रोलियम जेली की वजह से पक्के रंग नाखूनों पर चढ़ नहीं पाएंगे। बाद में इसे आसानी से साफ किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Nail Care On Holi in hindi pakke rang se nkhoon kaise bachayein
सरसों या नारियल तेल की कोटिंग करें - फोटो : Adobe stock

सरसों या नारियल तेल की कोटिंग करें

यदि पेट्रोलियम जेली इस्तेमाल नहीं करनी है तो नाखूनों पर सरसों का तेल या नारियल तेल अच्छी तरह से मल लें। तेल की परत रंगों को नाखूनों में घुसने नहीं देगी और होली के बाद साबुन से धोने पर रंग आसानी से निकल जाएगा। ये नाखूनों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। 

विज्ञापन
Nail Care On Holi in hindi pakke rang se nkhoon kaise bachayein
ग्लव्स पहनें - फोटो : Freepik
 ग्लव्स पहनें

यदि आपके नाखून काफी ज्यादा नाजुक हैं तो ग्लव्स पहनकर होली खेलें। खासतौर पर अगर आपके नाखून बढ़े हुए हैं या आप अपने हाथों की खूबसूरती बनाए रखना चाहते हैं, तो यह सबसे अच्छा तरीका है। इन टिप्स को अपनाकर अब बेफिक्र होकर होली खेलें और रंगों के इस त्योहार का पूरा आनंद लें।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed