फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्वचा की सुंदरता के लिए करते हैं मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल तो जान लें, हो सकता है इससे नुकसान

Fri, 05 Jun 2020 05:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 05 Jun 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
must know multani mitti can harm your skin

त्वचा की देखभाल के लिए लड़का हो लड़की सभी तमाम तरह के जतन करते हैं। घरेलू नुस्खे हो या बाजार के फेसपैक इन सबको लगाने से वो गुरेज नहीं करते हैं। त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी अक्सर करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि मुल्तानी मिट्टी में बहुत सारे औषधीय गुणों की भरमार होती है। जिससे त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे कर सकती है  मुल्तानी मिट्टी नुकसान।



 
must know multani mitti can harm your skin
संवेदनशील त्वचा के लिए नुकसानदेह

जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है और कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्हें मुल्तानी मिट्टी का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके इस्तेमाल से उनके चेहरे पर दाने निकल सकते हैं। साथ ही त्वचा के बेजान होने का भी डर रहता है।



 
must know multani mitti can harm your skin
ड्राई स्किन वालों को नुकसान

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल ड्राई स्किन वालों को हरगिज नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये ड्राई स्किन वालों के चेहरे को और भी ज्यादा रूखा और बेजान बना देगी। वहीं आंखों के आसपास के हिस्से पर इसे लगाने से ड्राईनेस बढ़ सकती है और त्वचा को नुकसान हो सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
must know multani mitti can harm your skin
सर्दी-जुकाम

अगर किसी को सर्दी-खांसी की समस्या रहती है या किसी को जल्दी से सर्दी हो जाती है तो उसे मुल्तानी मिट्टी से दूर ही रहना चाहिए। क्योंकि मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है जिससे सर्दी-खांसी की समस्या बढ़ जाती है। 


 
विज्ञापन
must know multani mitti can harm your skin
- फोटो : Pixabay
न करें नियमित इस्तेमाल

अगर आप मुल्तानी मिट्टी के फेसपैक का रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत ही इसे बंद कर दें क्योंकि रोजाना चेहरे पर इसके इस्तेमाल से झुर्रियां आ सकती हैं। वहीं रैशेज भी पड़ सकते हैं। इसलिए मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से पहले इससे होने वाले नुकसान के बारे में जान लेने में ही भलाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed