फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे पर इन 5 चीजों का गलती से भी न करें इस्तेमाल, मिलेगा बुरा परिणाम

Wed, 03 Jun 2020 09:15 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 03 Jun 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
5 things you should never put on your face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा कोई नहीं होगा जो ये न चाहता हो कि उसका चेहरा साफ और सुंदर दिखे। इतना ही नहीं चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग न जाने कितने ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि आपको अपने चेहरे पर किन-किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए? कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे त्वचा को बहुत नुकसान होता है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिनका इस्तेमाल चेहरे पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

5 things you should never put on your face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

साबुन
सर्दी हो या चाहे गर्मी चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साबुन चेहरे के ड्राइनेस को बढ़ाता है, जिससे सर्दियों में आपकी त्वचा खिची-खिची और बेजान दिखाई देती है।

5 things you should never put on your face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

टुथपेस्ट
कुछ लोग चेहरे पर मौजूद पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए टुथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। मगर ऐसा करने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। भले टुथपेस्ट आपका पिंपल गायब कर दे, मगर हर रोज या फिर महीने में 2 से बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे को नुकसान पहुंचता है। पिंपल्स दूर करने के लिए भी अपनी डाइट पर ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 things you should never put on your face
बॉडी लोशन - फोटो : फाइल फोटो
बॉडी लोशन

कुछ लोग हाथ-पैर पर बॉडी लोशन लगाते हुए उसे अपने चेहरे पर भी लगा देते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत है। चेहरे पर हमेशा फेस क्रीम का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बता दें कि हमारे चेहरे की त्वचा शरीर के अन्य भागों की त्वचा से एकदम अलग है। ऐसे में चेहरे के लिए अलग से बनी फेस क्रीम का ही इस्तेमाल आपके लिए सही रहता है।

विज्ञापन
5 things you should never put on your face
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गर्म पानी

ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, मगर ज्यादा गर्म पानी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। खासतौर पर चेहरे को ज्यादा गर्म पानी के साथ धोने से इसका pH लेवल बिगड़ जाता है, जिससे आपकी स्किन और भी ड्राई हो जाती है। ऐसे में त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए जितना हो सके गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed