फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Multani Mitti: गर्मी के मौसम में आपके चेहरे को चमकाने का काम करेगी मुल्तानी मिट्टी, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Thu, 08 May 2025 09:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 08 May 2025 09:49 AM IST
सार

गर्मी के मौसम में यदि आप अपने चेहरे को चमकाना चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Multani Mitti benefits in hindi chehre par multani mitti kaise lagayein
गर्मी के मौसम में आपके चेहरे को चमकाने का काम करेगी मुल्तानी मिट्टी - फोटो : Adobe stock

Multani Mitti: गर्मी के मौसम में चेहरे का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर इस मौसम में त्वचा से संबंधित लापरवाही बरती गई तो कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि इस मौसम में लोग खासतौर पर नए-नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं।



यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जो इस मौसम में खिली-खिली त्वचा चाहते हैं तो स्किन केयर में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने के कई तरीके बताने जा रहे हैं। 

Multani Mitti benefits in hindi chehre par multani mitti kaise lagayein
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण - फोटो : Adobe stock
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण

मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आपको एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लेनी है और उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करना है। जब इसका पेस्ट बन जाए तो इसे ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे इस पेस्ट को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरे को धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।

 
Multani Mitti benefits in hindi chehre par multani mitti kaise lagayein
मुल्तानी मिट्टी और दही का मिश्रण - फोटो : freepik
मुल्तानी मिट्टी और दही का मिश्रण

इन दोनों चीजों में ही ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके चेहरे को दमकाने में मदद करेंगे। इसके लिए एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी ले लें। इसके बाद उसमें दो चम्मच दही मिक्स करें और पेस्ट बना लें। जब पेस्ट तैयार हो जाए इसे अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें और इसका असर देखें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Multani Mitti benefits in hindi chehre par multani mitti kaise lagayein
मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस का मिश्रण - फोटो : Freepik
मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस का मिश्रण

नींबू का रस हर किसी को सूट नहीं करता है, इस बात का ध्यान अवश्य रखें। मिश्रण को तैयार करने के लिए एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें। सिर्फ इससे पेस्ट नहीं बन सकता, इसलिए आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल सकते हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें फिर चेहरा धो लें। 

 
विज्ञापन
Multani Mitti benefits in hindi chehre par multani mitti kaise lagayein
मुल्तानी मिट्टी, दूध और हल्दी का मिश्रण - फोटो : freepik
मुल्तानी मिट्टी, दूध और हल्दी का मिश्रण

यदि चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो आप बेझिझक इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मुल्तानी मिट्टी में चुटकी भर हल्दी और दूध मिक्स करके उसका पेस्ट तैयार करना है। हफ्ते में दो बार इस पेस्ट को चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाकर धो दें और फिर असर देखें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed