फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश में पुरुषों के लिए भी जरूरी है त्वचा का ख्याल, नही तो हो सकती हैं ये परेशानियां

Tue, 30 Jun 2020 09:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 30 Jun 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
monsoon skin care tips for men
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

बारिश का मौसम शुरू होते ही चेहरा चिपचिपा और ऑइली हो जाता है। जिसके कारण ऑइली स्किन वालों के लिए तो मुसीबत हो जाती है। ऐसे मौसम में लड़कियां तो अपनी स्किन का भरपूर ख्याल रखती हैं लेकिन लड़के सोचते हैं उन्हें क्या जरूरत। लेकिन बारिश के मौसम में लड़कों को भी जरूरत होती है अपनी स्किन का ख्याल रखने की। नहीं तो स्किन में बहुत सारी परेशानियां घेर लेती हैं। चिपचिपाती स्किन से छुटकारा चाहिए तो लड़को को कुछ इस तरह करनी चाहिए अपने चेहरे की देखभाल आगे की स्लाइड में पढें।


 
monsoon skin care tips for men
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पानी है जरूरी

बारिश के मौसम में भले ही कम गर्मी लगे लेकिन स्वस्थ और सुंदर रहना है तो पानी खूब सारा पिएं। चिपचिपी गर्मी चेहरे के ग्लो के साथ नमी को छूमंतर कर देती है। इसलिए त्वचा को हाइड्रेट करने और पसीने को ठीक से निकलने देने के लिए जरूरी है कि खूब सारा पानी पिएं।



 
monsoon skin care tips for men
क्रीम - फोटो : Pixabay
क्रीम का चुनाव

बारिश के मौसम में सही क्रीम या मॉइश्चराइजर का चुनाव बहुत जरूरी है। क्योंकि तैलीय क्रीम त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर देती है। जिसकी वजह से पिंपल निकलने लगते हैं। साथ ही किसी भी तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट और साबुन से दूरी बनाए रखने में ही भलाई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon skin care tips for men
त्वचा की देखभाल - फोटो : Pixabay

इस मौसम में स्किन पर ऑयल जमा हो जाता है। इसके लिए चेहरे को बार-बार फेस वाइप्स से पोछें ऐसा करने पर चेहरे का एक्ट्रा ऑयल निकल जाएगा। धूप में कम निकलें। चेहरे की त्वचा के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक सूर्य की अल्ट्रावॉयलेट किरणें हैं, जो इस मौसम में और भी खतरनाक हो जाती हैं। 




 
विज्ञापन
monsoon skin care tips for men
बालों की देखभाल - फोटो : Pixabay
अपने बालों को समय-समय पर शैम्पू से धोए। अच्छा होगा कि अगर विटामिन बी वाले शैम्पू का इस्तेमाल करें। हफ्ते में कम से कम तीन से चार बार हेयर वॉश जरूर करें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed