{"_id":"68ca4c38986774b920032969","slug":"milk-bath-benefits-know-benefits-of-bathing-from-milk-for-glowing-skin-2025-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Milk Bath: दूध से नहाना है बेहद लाभदायक, जानें इस बात में है कितनी सच्चाई","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Milk Bath: दूध से नहाना है बेहद लाभदायक, जानें इस बात में है कितनी सच्चाई
Wed, 17 Sep 2025 11:48 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:48 AM IST
सार
Know Benefits Of Bathing From Milk: अक्सर आपने देखा होगा कि लोग कहते हैं कि दूध से नहाने से शरीर की कई दिक्कतें कम होती हैं...... आज इसी बात की सच्चाई के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन
दूध से नहाना कितना लाभदायक ? जानें इस बात में है कितनी सच्चाई
- फोटो : Adobe stock
Know Benefits Of Bathing From Milk: दूध से नहाना कोई नया चलन नहीं है, बल्कि ये परंपरा तो सदियों पुरानी है। इस परंपरा के तहत राजघरानों में महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए दूध से नहाती थीं। उसी परंपरा को आज भी बहुत से लोगों ने कायम रखा हुआ है। वैसे तो ये काफी फायदेमंद है, लेकिन बहुत से लोगों को ये सूट नहीं करता। ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या वाकई दूध से नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है ?
त्वचा को मुलायम बनाता है
- फोटो : Adobe stock
1. त्वचा को मुलायम बनाता है
अगर आप नियमित रूप से दूध से नहाते हैं तो इससे आपकी स्किन धीरे-धीरे सॉफ्ट बनने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में मौजूद वसा और प्रोटीन त्वचा को हाइड्रेट करते हैं, जिससे त्वचा मुलायम और कोमल महसूस होती है।

डेड स्किन हटाता है
- फोटो : Adobe stock
2. डेड स्किन हटाता है
दूध से नहाने की वजह से आपकी डेड स्किन धीरे-धीरे हटतने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाता है। इससे चेहरा दमकने लगेगा।

स्किन ग्लो बढ़ाता है
- फोटो : Adobe stock
3. स्किन ग्लो बढ़ाता है
जब दूध से डेड स्किन हटने लगती है तो इससे आपकी स्किन टोन एक शेड लाइट हो जाती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि दूध से नहाने से त्वचा में निखार आता है और ये नेचुरल ग्लो देती है।
जब दूध से डेड स्किन हटने लगती है तो इससे आपकी स्किन टोन एक शेड लाइट हो जाती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि दूध से नहाने से त्वचा में निखार आता है और ये नेचुरल ग्लो देती है।
विज्ञापन
ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद
- फोटो : Adobe stock
4. ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद
अगर आपकी स्किन रूखी है तो दूध से नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। खासतौर पर अब जब कुछ दिन में सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा तो सर्दियों में दूध से नहाने से रूखी त्वचा वालों की स्किन में नमी बनी रहती है।