Follow Skin care Routine For Glowing Skin For Karwa Chauth: करवा चौथ का ये व्रत न सिर्फ श्रद्धा और प्यार का प्रतीक है, बल्कि ये दिन हर सुहागन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर महिला चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत और खास दिखे लेकिन ध्यान रखें ग्लोइंग स्किन सिर्फ मेकअप से नहीं मिलती, बल्कि इसके लिए जरूरी होता है एक सही स्किन केयर रुटीन, जो आपकी त्वचा को अंदर से निखारे और तरोताजा बनाए।
{"_id":"68ca335d66724f5f560dda2d","slug":"karwa-chauth-2025-skin-prep-tips-follow-skin-care-routine-for-glowing-skin-2025-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth 2025 : आने वाला है करवा चौथ, अगर चाहिए दमकता चेहरा तो अभी से फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Karwa Chauth 2025 : आने वाला है करवा चौथ, अगर चाहिए दमकता चेहरा तो अभी से फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन
Wed, 17 Sep 2025 09:48 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 17 Sep 2025 09:48 AM IST
सार
Follow Skin care Routine For Glowing Skin For Karwa Chauth: अगर आप करवा चौथ के दिन चांद सा चमकता चेहरा पाना चाहती हैं तो अभी से स्किन केयर रुटीन को फॉलो कर लें।
विज्ञापन
आने वाला है करवा चौथ, अभी से फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन
- फोटो : instagram
हर स्किन की सफाई है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
हर स्किन की सफाई है जरूरी
करवा चौथ पर यदि आपको दमकता चेहरा चाहिए तो सबसे पहले ये बात गांठ बांध लें कि त्वचा की सफाई सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए हर रोज दिन में दो बार किसी माइल्ड फेसवॉश की मदद से चेहरे को साफ करें। इसके लिए आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से नीम, एलोवेरा या हल्दी बेस्ड फेसवॉश का चयन कर सकती हैं।
चेहरे को रखें हाइड्रेट
- फोटो : Adobe stock
चेहरे को रखें हाइड्रेट
चेहरे की सफाई के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना है कि कहीं स्किन डिहाइड्रेट न हो जाए। इसके लिए चेहरा धोने के तुरंत बाद टोनर का गुलाब जल का इस्तेमाल करें। अब स्किन टाइप के हिसाब से ही मॉइश्चराइजर लगाएं।

सनस्क्रीन को बना लें दोस्त
- फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन को बना लें दोस्त
ये सबसे जरूरी नियम है। कभी भी ये न सोचें कि अब तो धूप इतनी तेज नहीं है तो बिना सनस्क्रीन के काम चल सकता है। ध्यान रखें कि सनस्क्रीन ही आपको धूप की हानिकारक किरणों से बचाकर रखेगी। इसलिए हर तीन से चार घंटे पर 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

हफ्ते में दो बार स्क्रब
- फोटो : Adobe stock
हफ्ते में दो बार स्क्रब
अभी से लेकर करवा चौथ तक आप कम से कम 6 बार अपने चेहरे को एक्सफोलिएट कर सकती हैं। इससे आपकी डेड स्किन निकल जाएगी, जिससे आपका चेहरा चमकेगा और उसका कालापन भी खत्म हो जाएगा। इसलिए हफ्ते में दो बार स्क्रब का इस्तेमाल करें।