{"_id":"684bf3beffa5bca61f02e781","slug":"men-s-body-care-body-related-problems-that-men-hesitate-to-share-2025-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Men's Body Care: शरीर से जुड़ी इन दिक्कतों को अक्सर छुपा लेते हैं पुरुष, ये रहे उनके कारगर इलाज","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Men's Body Care: शरीर से जुड़ी इन दिक्कतों को अक्सर छुपा लेते हैं पुरुष, ये रहे उनके कारगर इलाज
Fri, 13 Jun 2025 03:49 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:49 PM IST
सार
Body Related Problems That Men Hesitate To Share: सुनने में भले ही ये अजीब लगे लेकिन ये सच है। शरीर के जुड़ी कई ऐसी परेशानियां हैं, जिनके बारे में पुरुष किसी से बात करना पसंद नहीं करते। यहां हम आपको उन्हीं दिक्कतों का हल बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
शरीर से जुड़ी इन दिक्कतों को अक्सर छुपा लेते हैं पुरुष
- फोटो : Adobe stock
-
- 1
-
Link Copied
Body Related Problems That Men Hesitate To Share : महिलाएं अपनी दिक्कत एक-दूसरे से साझा कर लेती हैं, लेकिन जब बात आती है पुरुषों की तो उनके लिए अपनी पर्सनल दिक्कतों के बारे में हर किसी से बात करना आसान नहीं होता। कई बार तो कुछ ऐसी बातें होती हैं, जिस बारे में पुरुष अपने अपनों से भी खुलकर बात नहीं कर पाते।
अत्यधिक पसीना
- फोटो : अमर उजाला
दिक्कत - अत्यधिक पसीना
हल - यदि आपको काफी ज्यादा पसीना आता है तो कपड़े पहनने से पहले बर्फ से सिकाई करें। ये त्वचा के पोर्स को ब्लॉक करके पसीनो को काफी समय तक रोकने का काम करती है। इसके अलावा कॉटन के कपड़े पहनें, ताकि आपका पसीना आए तो जल्द ही सूख भी जाए। इसके बाद भी पसीना काफी परेशान कर रहा है तो जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लें।

पसीने से रैशेज
- फोटो : Adobe stock
दिक्कत- पसीने से रैशेज
हल - महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को पसीना काफी ज्यादा आता है। ऐसे में इसकी वजह से अक्सर उन्हें शरीर पर रैशेज हो जाते हैं। पर वो इस बारे में किसी से कह नहीं पाते। यदि आपके साथ भी ऐसी दिक्कत हो रही है तो इन रैशेज पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इससे आपको जलन से राहत मिलेगी। जितना हो सके ऐसे कपड़े पहनें, जो हवादार हों।

पसीने की बदबू
- फोटो : Adobe stock
दिक्कत - पसीने की बदबू
हल- बहुत से पुरुष इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके पसीने में बदबू काफी ज्यादा आती है। ऐसे में आप चाहें तो अपने नहाने के पानी में नीम की पत्तियां डाल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को थोड़े से पानी में डालकर उबाल लें। अब इस पानी को नहाने के पानी में मिक्स करें। इससे पसीने की बदबू कंट्रोल हो जाएगी।

पैरों की दुर्गंध
- फोटो : Adobe stock
दिक्कत- पैरों की दुर्गंध
हल- जो पुरुष जूते पहनते हैं, ये दिक्कत अक्सर उन्हीं लड़कों के सामने आती है। दरअसल, ज्यादा देर तक जूते पहनने से पैरों में बैक्टीरिया जमने लगते हैं, ऐसे में अपने पैरों को नमक के पानी में डुबो कर रखें। इसके अलावा आप चाहें तो जूतों में थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क सकते हैं। इससे भी पैरों की बदबू एकदम गायब सी हो जाती है।