फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makeup Tips: मेकअप करने के बाद चेहरे पर होती है खुजली तो इन बातों का रखें ध्यान, ताकि ना हो इंफेक्शन का खतरा

Mon, 31 Jul 2023 12:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 31 Jul 2023 12:56 PM IST
सार

मेकअप करने के बाद अगर आपके चेहरे पर खुजली होती है तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इससे छुटकारा पा सकती हैं। 

विज्ञापन
Makeup Tips how to get rid of itching after makeup at home
Makeup Tips - फोटो : istock

Makeup Tips: हर लड़की के लिए मेकअप उनके जीवन का काफी अहम हिस्सा होता है। महिलाएं हर मौके पर मेकअप करने के लिए काफी उत्सुक भी रहती हैं। मेकअप करने के लिए सबसे जरूरी बात होती है, सही मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना। ऐसे में महिलाएं अपनी स्किन टाइप और स्किन टोन को देखते हुए ही मेकअप खरीदती हैं। कई बार मेकअप करने के दौरान कई ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिससे मेकअप खराब हो जाता है। इसके साथ ही कुछ गलतियों की वजह से ही मेकअप करने के बाद त्वचा पर खुजली की परेशानी भी सामने आती है।



मेकअप के बाद चेहरे पर खुजली करने से मेकअप खराब हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको मेकअप करते वक्त रखना है। अगर आप इन बातों का ध्यान मेकअप करते समय रखेंगी तो मेकअप के बाद आपके चेहरे पर खुजली की परेशानी नहीं होगी और आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा। 

Makeup Tips how to get rid of itching after makeup at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
स्किन टाइप से हिसाब से चुनें मेकअप

आजकल बाजार में हर किसी के स्किन टाइप के हिसाब से मेकअप मिल जाता है। ऐसे में मेकअप खरीदते वक्त अपने स्किन टाइप का ध्यान जरूर रखें। 
Makeup Tips how to get rid of itching after makeup at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप ऑनलाइन मेकअप खरीद रही हैं तो उसके बारे में दी गई हर एक डिटेल को सही से पढ़ लें। अगर किसी और स्किन टाइप का मेकअप आप इस्तेमाल करेंगी तो ये त्वचा पर परेशानी पैदा कर सकते हैे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips how to get rid of itching after makeup at home
makeup new - फोटो : istock

ना करें मेकअप पर मेकअप

कई बार जल्दबाजी में महिलाएं मेकअप की एक लेयर पर एक और नई लेयर लगा देती हैं। इसकी वजह से ही चेहरे पर खुजली होने लगती है। ऐसे में हमेशा पहले चेहरे को सही से साफ करें, उसके बाद ही मेकअप लगाएं। 

विज्ञापन
Makeup Tips how to get rid of itching after makeup at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्रश की सफाई का रखें ध्यान

मेकअप करने वाले ब्रश हमेशा साफ होने चाहिए। अगर ये गंदे होंगे तो आपकी त्वचा पर भी गंदगी जमा कर सकते हैं। इतना ही नहीं, गंदे ब्रश की वजह से चेहरे पर कई तरह के इंफेक्शन भी हो सकते हैं, इसीलिए मेकअप करने के तुरंत बाद ब्रश को साफ करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed