अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि मेकअप तो लड़कियों और महिलाओं के लगाने का सामान है। इसका पुरुषों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। आज के समय में पुरुष भी महिलाओं की तरहअपनी त्वचा का खास ध्यान रखते हैं। वो हमेशा ये कोशिश करते हैं कि उनका चेहरा दमकता रहे।
ऐसे में जिस तरह से महिलाएं किसी पार्टी में जाते वक्त मेकअप करना पसंद करती हैं, ठीक उसी तरह से पुरुषों को भी कहीं जाने से पहले मेकअप का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। ज्यादातर लड़कों को ये समझ नहीं आता कि वो कौन-कौन से मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। उनकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे, जो हर पुरुष के पास अवश्य होने चाहिए।
2 of 5
पुरुषों की स्मार्टनेस को और बढ़ाते हैं ये मेकअप प्रोडक्ट
- फोटो : istock
बीबी क्रीम
लड़कियों की तरह हर लड़के के पास बीबी क्रीम अवश्य होनी चाहिए। इसकी मदद से आप अपने स्किन कलर को एक जैसा कर सकते हैं। अगर चेहरे पर कोई दिक्कत है तो उसे आप बीबी क्रीम की मदद से ढक सकते हैं। ये काफी छोटी सी होती है, इसलिए इसे आप आसानी से अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकते हैं।
3 of 5
पुरुषों की स्मार्टनेस को और बढ़ाते हैं ये मेकअप प्रोडक्ट
- फोटो : iStock
कंसीलर
हर लड़के के पास कंसीलर का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी की मदद से आप अपने डार्क सर्कल और दाग-धब्बों को सही से छिपा सकते हैं। कंसीलर खरीदते वक्त बस इतना ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन टोन के हिसाब से ही हो।
4 of 5
पुरुषों की स्मार्टनेस को और बढ़ाते हैं ये मेकअप प्रोडक्ट
- फोटो : social media
लिप बाम
भले ही आप अच्छी तरह से तैयार हो जाएं, लेकिन अगर आपके होंठ रूखे-सूखे रहेंगे, तो आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। ऐसे में अपने पास हमेशा अच्छी क्वालिटी का लिप बाम जरूर रखें। इसका इस्तेमाल भी बार-बार करते रहें।
5 of 5
पुरुषों की स्मार्टनेस को और बढ़ाते हैं ये मेकअप प्रोडक्ट
- फोटो : social media
सेटिंग स्प्रे
अपने मेकअप को सही से सेट करने के लिए हमेशा सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। अगर आप सही तरह से इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे, तो आपका मेकअप बिगड़ सकता है।