फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lipstick Wearing Tips: पतले होंठों पर लिपस्टिक लगाने का सही तरीका जानती हैं ? अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर

Tue, 16 Jul 2024 03:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 16 Jul 2024 03:25 PM IST
सार

पतले होंठों पर लिपस्टिक लगाने के लिए कुछ खास टिप्स की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Lipstick Wearing Tips in hindi tricks and tips for apply lipstick on thin lips
पतले होंठों पर लिपस्टिक लगाने का सही तरीका जानती हैं ? - फोटो : iStock

Lipstick Wearing Tips : सदियों से महिलाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। खासतौर पर वो महिलाएं जो घर से बाहर काम करने जाती हैं, वो अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास को और ज्यादा बढ़ाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं।

पहले के समय में तो लिपस्टिक के लिमिटेड रंग ही देखने को मिलते थे, लेकिन आज के समय में आप अपनी स्किन टोन, लिप टाइप के हिसाब से लिपस्टिक खरीद सकती हैं। बहुत सी महिलाओं के होंठ काफी पतले होते हैं, ऐसे में उन्हें लिपस्टिक लगाते समय काफी सोचना पड़ता है।

महिलाओं की इसी परेशानी को देखते हुए हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जो पतले होंठों पर लिपस्टिक लगाने में काफी मदद करेंगी। इन टिप्स को अपनाने के बाद आपके होंठ और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। तो चलिए देर न करते हुए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं। 

Lipstick Wearing Tips in hindi tricks and tips for apply lipstick on thin lips
पतले होंठों पर लिपस्टिक लगाने का सही तरीका जानती हैं ? - फोटो : iStock

रंग हो सही

लिपस्टिक लगाते समय उसके रंग का खास ध्यान रखें। अक्सर देखा जाता है कि जो गहरे रंग होते हैं, उनके इस्तेमाल से होंठ पतले लगते हैं। ऐसे में आप गहरे रंगों को छोड़कर पीच, बेरी और न्यूड रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Lipstick Wearing Tips in hindi tricks and tips for apply lipstick on thin lips
पतले होंठों पर लिपस्टिक लगाने का सही तरीका जानती हैं ? - फोटो : iStock
लिप ग्लॉस है जरूरी

अपने होंठों को फिलर दिखाने के लिए लिपस्टिक के साथ लिप ग्लॉस का इस्तेमाल अवश्य करें। इसके लिए आपको बाजार में अच्छी क्वालिटी के न्यूड या पीच रंग का लिप ग्लॉस आसानी से मिल जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lipstick Wearing Tips in hindi tricks and tips for apply lipstick on thin lips
पतले होंठों पर लिपस्टिक लगाने का सही तरीका जानती हैं ? - फोटो : iStock

लिप लाइनर जरूर लगाएं

लिपस्टिक को सही आकार देने के लिए सबसे पहले लिप लाइनर का ही इस्तेमाल करें। इसे लगाते वक्त ध्यान रखें कि इसकी मदद से आपको बस होंठों को आकार देना है। अगर आप इसे ज्यादा ऊपर से लगाएंगी, तो आपके होंठ खराब भी दिख सकते हैं। 

विज्ञापन
Lipstick Wearing Tips in hindi tricks and tips for apply lipstick on thin lips
पतले होंठों पर लिपस्टिक लगाने का सही तरीका जानती हैं ? - फोटो : iStock

मैट लिपस्टिक से बनाएं दूरी

अगर आपके होंठ पतले हैं तो मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल न करें। मैट की बजाए आपको ग्लॉसी लिपस्टिक का इस्तेमाल करना ज्यादा सही रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed