Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lipstick Applying Tips: एक लिपस्टिक लगाकर हो गई हैं बोर तो पुराने शेड्स को ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेगा नया लुक

Tue, 18 Feb 2025 03:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Feb 2025 03:49 PM IST
सार

पुरानी लिपस्टिक को फेंकने की बजाय इन आसान ब्यूटी हैक्स से नए और खूबसूरत लिप शेड तैयार किए जा सकते हैं। आइए आपको भी इस बारे में जानकारी देते हैं।

विज्ञापन
Lipstick Applying Tips how to use old lipstick in a new way
एक लिपस्टिक लगाकर हो गई हैं बोर तो पुराने शेड्स को ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock

Lipstick Applying Tips: महिलाएं चाहे किसी भी उम्र में हों, उन्हें लिपस्टिक लगाने का हमेशा से क्रेज रहता है। शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसके पास लिपस्टिक का कलेक्शन नहीं होगा। इसी के चलते कई बार तो लिपस्टिक रखे-रखे पुरानी होने लगती है। वहीं कई बार एक ही रंग लगाते-लगाते बोरियत होने लगती है।



ऐसे में हम आपको पुरानी लिपस्टिक इस्तेमाल करने के कुछ आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। इन ट्रिक्स को अपनाने के बाद आपकी पुरानी लिपस्टिक दोबारा इस्तेमाल हो जाएगी और आपको नया शेड भी मिल जाएगा। 

Trending Videos
Lipstick Applying Tips how to use old lipstick in a new way
दो या उससे ज्यादा रंगों को करें मैच - फोटो : Adobe stock

दो या उससे ज्यादा रंगों को करें मैच

यदि आपके पास कई रंगों की लिपस्टिक है, लेकिन आप उन्हें लगाकर बोर गई हैं तो दो या दो से ज्यादा रंगों को मिक्स करके एक नया रंग तैयार करें। इसके लिए चाहे तो एक-एक करके होंठों पर लिपस्टिक अप्लाई करें। नहीं तो पहले तो इसे स्क्रैप करें और मिक्स करके पिघला लें। अब सभी को अच्छी तरह से मिक्स करके लिपस्टिक कंटेनर में डालकर दोबारा जमा लें।  

Lipstick Applying Tips how to use old lipstick in a new way
बना सकती हैं टिंटेड लिप बाम - फोटो : Adobe stock

बना सकती हैं टिंटेड लिप बाम

अपनी पुरानी लिपस्टिक को लिप बाम में बदलकर भी आप उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद उसका रंग थोड़ा हल्का हो जाएगा। इसके लिए आपको बस पुरानी लिपस्टिक को पिघलाकर उसमें वैसलीन मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके इसे कंटेनर में रख के जमा लें। ये टिंटेड लिप बाम आपके काफी काम आएगा। आपका नया टिंटेड लिप बाम तैयार है, जो होंठों को नमी देगा और हल्का रंग भी देगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Lipstick Applying Tips how to use old lipstick in a new way
आईशैडो के साथ करें मिक्स - फोटो : Adobe stock

आईशैडो के साथ करें मिक्स

अगर आपको अपनी लिपस्टिक का रंग पसंद नहीं आ रहा है, तो इसे कस्टमाइज़ करने के लिए आईशैडो का उपयोग करें। इसके लिए अपनी पुरानी लिपस्टिक लें और उसे पिघलाकर उसमें पसंदीदा रंग का थोड़ा आईशैडो पाउडर मिक्स करें। इसके बाद एक नया रंग आपके लिए तैयार हो जाएगा। 

विज्ञापन
Lipstick Applying Tips how to use old lipstick in a new way
बना सकती हैं ब्लश - फोटो : instagram

बना सकती हैं ब्लश

यदि आप ऐसी लिपस्टिक से बोर हो गई हैं, जो ब्लश के काम आ सकती है तो बिना सोचे उससे ब्लश ही बना लें। इसके लिए सीधा उंगली पर थोड़ी सी लिपस्टिक लें और हल्के हाथों से गालों पर लगाएं। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि नेचुरल फ्लश लुक मिले। क्रीमी लिपस्टिक अच्छा ब्लश बन सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed