Lip Care Tips: इन साधारण नुस्खों से गुलाब की पंखुड़ी जैसे हो जाएंगे आपके होंठ
अगर आपके होंठ काले, फटे या रूखे हो गए हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप उन्हें फिर से गुलाबी और कोमल बना सकते हैं।
नींबू और शहद का मिश्रण
नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती है, जो होंठों के कालेपन को दूर करने में मदद करती है। शहद होंठों को नमी प्रदान करता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इसे होंठों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से होंठ प्राकृतिक रूप से गुलाबी बनेंगे।
चुकंदर का रस
चुकंदर में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो होंठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी बनाने में मदद करती है। इसके इस्तेमाल के लिए ताजा चुकंदर काटकर उसका रस निकाल लें। इसे सोने से पहले होंठों पर लगाएं और सुबह धो लें। कुछ दिनों में ही होंठ गुलाबी दिखने लगेंगे।
गुलाब की पंखुड़ियां होंठों को नमी देने और रंग निखारने में मदद करती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए गुलाब की कुछ पंखुड़ियों को दूध में भिगोकर पीस लें। इस पेस्ट को होंठों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इसका असर आपको एक महीने में दिखने लगेगा।
यदि आपके होंठ रूखे हो रहे हैं तो ड्राई और डार्क होंठों के लिए ये तेल बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए रात को सोने से पहले होंठों पर नारियल या बादाम का तेल लगाएं। ये होंठों को हाइड्रेट रखता है और धीरे-धीरे उनका रंग सुधारता है।