फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Face Tanning Removal Tips: सन टैन का झंझट खत्म, जानें होंठों और चिन के टैन को छुपाने के ये आसान मेकअप ट्रिक्स

Thu, 06 Mar 2025 04:53 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 06 Mar 2025 04:53 PM IST
सार

Face Tanning Makeup Tips: अगर आपकी त्वचा खासकर होंठों और चिन के पास टैन हो गई है, तो चिंता की कोई बात नहीं! कुछ आसान मेकअप ट्रिक्स अपनाकर आप इसे मिनटों में छुपा सकती हैं और अपनी स्किन को फ्लॉलेस लुक दे सकती हैं। आइए जानें कैसे।

विज्ञापन
Face Tanning Removal Tips know these easy makeup tricks to hide the tan of lips and chin follow these tips
मिनटों में पाएं टैन-फ्री लुक - फोटो : Adobe stock

जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, तो त्वचा पर कई-कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। तेज धूप और धूल की वजह से त्वचा ड्राई होने लगती है, जिसकी वजह से चेहरे का ग्लो धीरे-धीरे कम होने लगता है। खासतौर पर इस मौसम में टैनिंग की समस्या से तो हर कोई परेशान रहता है। टैनिंग की वजह से चेहरे पर कालापन सा दिखने लगता है, जो आपकी खूबसूरती पर दाग लगा सकता है।

अगर आपकी त्वचा खासकर होंठों और चिन के पास टैन हो गई है, तो चिंता की कोई बात नहीं! कुछ आसान मेकअप ट्रिक्स अपनाकर आप इसे मिनटों में छुपा सकती हैं और अपनी स्किन को फ्लॉलेस लुक दे सकती हैं। आइए जानें कैसे।

Face Tanning Removal Tips know these easy makeup tricks to hide the tan of lips and chin follow these tips
मिनटों में पाएं टैन-फ्री लुक - फोटो : Adobe stock

मेकअप से टैनिंग को छुपाने के आसान और असरदार तरीके
 1. कलर करेक्शन का जादू

  • टैनिंग को छुपाने के लिए पीच या ऑरेंज कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें।
  • इसे टैन वाली जगह पर हल्के हाथों से टैप करते हुए ब्लेंड करें ताकि यह नेचुरल लगे।
Face Tanning Removal Tips know these easy makeup tricks to hide the tan of lips and chin follow these tips
मिनटों में पाएं टैन-फ्री लुक - फोटो : Adobe stock

 2. फुल कवरेज कंसीलर का सही इस्तेमाल

  • अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ कंसीलर चुनें और इसे टैन वाली जगह पर लगाएं।
  • इसे अच्छे से ब्लेंड करें ताकि आपकी स्किन एक समान दिखे और मेकअप ज्यादा नेचुरल लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Face Tanning Removal Tips know these easy makeup tricks to hide the tan of lips and chin follow these tips
मिनटों में पाएं टैन-फ्री लुक - फोटो : Adobe stock

 3. परफेक्ट फाउंडेशन अप्लाई करें

  • अपनी स्किन टोन से मेल खाता फाउंडेशन चुनें और इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
  • अगर टैनिंग ज्यादा है, तो थोड़ा सा हल्का शेड मिलाकर अप्लाई करें ताकि स्किन का टोन बैलेंस हो सके।
विज्ञापन
Face Tanning Removal Tips know these easy makeup tricks to hide the tan of lips and chin follow these tips
मिनटों में पाएं टैन-फ्री लुक - फोटो : Adobe stock
4. सेटिंग पाउडर से फ्लॉलेस लुक पाएं
  • मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए ट्रांसलूसेंट पाउडर या कॉम्पैक्ट पाउडर से सेट करें।
  • इससे आपका मेकअप मैट और नैचुरल दिखेगा और स्किन स्मूथ लगेगी।

 अतिरिक्त ब्यूटी टिप्स ताकि टैनिंग हो जाए गायब
  •  रोजाना सनस्क्रीन लगाएं – सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  •  घरेलू उपाय अपनाएं – टैनिंग हटाने के लिए नींबू, दही और बेसन का फेस पैक लगाएं।
  •  हाइड्रेटेड रहें – खूब पानी पिएं और मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें ताकि स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed