फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरियन महिलाओं जैसी खूबसूरत त्वचा चाहिए तो फॉलो करें ये स्किन रूटीन

Fri, 04 Sep 2020 05:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
korean beauty skin care routine for girls
कोरियन महिला - फोटो : social media

कोरिया की महिलाओं की खूबसूरती आजकल सुर्खियों में है। स्पॉटलेस स्किन जिसे देख उम्र का अंदाजा भी लगाना मुश्किल होता है। कोरियन महिलाओं की ऐसी खूबसूरती देख सभी हैरान है। दरअसल, इस देश की महिलाएं अपने ब्यूटी रूटीन को काफी गंभीरता से फॉलो करती है। वो हमेशा स्किन की खास देखभाल करती हैं। तो अगर आप भी उनके जैसी बेदाग, निखरी खूबसूरती चाहती हैं तो ये रहे कुछ खास फार्मुले जिसे कोरियन महिलाएं अपनाती हैं। 

korean beauty skin care routine for girls
face wash
चेहरे को साफ करना

कोरिया की महिलाएं स्किन को साफ करने के लिए डबल क्लीजिंग टेक्नीक का प्रयोग करती हैं। डबल क्लीजिंग करने से मेकअप, धूल-मिट्टी और चिपचिपाहट यानी एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने में मदद करता है। डबल क्लीजिंग के लिए सबसे पहले ऑयल बेस्ड क्लींजर का प्रयोग करें। इससे साफ करने के बाद फोम बेस्ड क्लींजर का प्रयोग करें। इस खास क्लींजर को सीधे चेहरे पर रगड़े और मेकअप को साफ करें। यह अच्छी तरह से मेकअप को साफ करता है और स्किन को हाइड्रेट करता है।

korean beauty skin care routine for girls
फोम बेस्ड क्लींजर
फोम बेस्ड क्लींजर

रात को सोने के पहले चेहरे को फोम बेस्ड क्लींजर की मदद से साफ करें। बेहद सॉफ्ट ये क्लींजर चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है। क्लींजर की मदद से त्वचा की मालिश करें और फिर ठंडे पानी से धो दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
korean beauty skin care routine for girls
स्क्रब
एक्सफोलिएट

त्वचा को सप्ताह में दो से तीन बार स्क्रब से एक्सफोलिएट जरूर करें। याद रखें कि चेहरे की त्वचा बहुत कोमल होती है। इसलिए इसे साफ करने के लिए सौम्य स्क्रब का इस्तेमाल करें। ये आपके पोर्स को साफ कर सतह पर जमीं डेड स्किन को हटाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
korean beauty skin care routine for girls
टोनर
टोनर

चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद टोनर की मदद लें। ये डेड स्किन को हटाने के साथ ही पोर्स को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए भी ये सही है। मार्केट में कई सारे स्प्रे बॉटल मिल जाते हैं। हमेशा अपनी स्किन के टाइप के हिसाब से ही टोनर का चयन करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed