आमतौर पर कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए होता है, लेकिन बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि प्राकृतिक गुणों से भरपूर कपूर का इस्तेमाल लोग कई अन्य तरीकों से भी हो सकता है। काफी लोग इसका इस्तेमाल अपने घर के कामों और सेहत के लिए करते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कपूर से होने वाले फायदे के बारे में...
2 of 5
side effect of camphor
- फोटो : social media
जोड़ों की दर्द, जलने, कटने में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। सेहत के साथ-साथ कपूर स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप लंबे वक्त से खुजली से परेशान है तो आप एक चम्मच नारियल तेल में कपूर को मिक्स करें, फिर खुजली वाले स्थान पर लगाएं। यह नुस्खा आपको खुजली से तुरंत राहत दिलाएगा।
3 of 5
camphor oil
- फोटो : social media
एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि कपूर ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही कपूर चेहरे पर निकल रहे कील मुंहासे से भी छुटकारा दिलाता है।
4 of 5
camphor oil
- फोटो : social media
कई बार किचन में काम करते वक्त आपकी त्वचा थोड़ी सी जल जाती है, उस स्थान पर कपूर लगाने से आपकी जली हुई त्वचा सही हो जाएगी। घाव को ठीक करने के साथ-साथ कपूर का इस्तेमाल उसके निशान को भी ठीक करता है।
5 of 5
camphor
- फोटो : social media
कपूर का इस्तेमाल बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही रूसी को बालों से खत्म करता है और बालों को मजबूत बनाता है। कुछ विशेषज्ञों ने इस बात का दावा किया है कि नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से आपके बाल मजबूत होते हैं।