{"_id":"5d80d6978ebc3e93b9522637","slug":"know-how-to-make-rice-flour-paste-for-glowing-face","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चावल के आटे में छिपा है दमकती त्वचा का राज, जानें इस्तेमाल करने का तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
चावल के आटे में छिपा है दमकती त्वचा का राज, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
Wed, 18 Sep 2019 08:19 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 18 Sep 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से चेहरे की चमक चली जाती है। चेहरे और त्वचा से गंदगी को साफ करके वापस चमक लाने के लिए विशेषज्ञ घर का बना फेस पैक या पेस्ट रोजाना इस्तेमाल करने की सलाह भी देते हैं। तो आज हम आपको घर पर आसानी से तैयार हो जाने वाला चावल के आटे के पेस्ट का इस्तेमाल बताएंगे।
- फोटो : pixa
चावल और कच्चा दूध
चावल का फेस पैक बनाने के लिए चार चम्मच चावल लें और उन्हें तीन से चार घंटे के लिए भिगो दें और फिर उन्हें चार से पांच चम्मच कच्चा दूध डालकर पीस लें। अब इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और एक घंटे के लिए चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें। हल्के हाथों से चेहरे को मलें और फिर ठंडे पानी से धो दें। इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम तीन दिन लगाएं।

चावल का आटा, शहद और नींबू
चावल का आटा डेड स्किन को भी निकालने में मदद करता है। इसके लिए चार चम्मच चावल भिगोकर पीस लें और फिर उसमें थोड़ा सा शहद और नींबू मिला लें। अब चेहरे पर लगाएं और एक घंटे बाद ठंडे पानी से चेहरा धो दें। इससे चेहरे पर मौजूद डेड स्किन निकल जाएगी और त्वचा में ताजगी आ जाएगी।

- फोटो : Social Media
चावल का आटा और दही
चावल में अमीनो ऐसिड और विटामिन होते हैं जो त्वचा के लिए वाइटनिंग का काम करते हैं और उसे गंदगी से भी बचाते हैं। साफ त्वचा पाने के लिए चावल पीसकर उसमें शहद और तीन चम्मच दही मिलाकर अच्छी तरह मिला लें और फिर चेहरे पर लगाएं। आधा घंटा चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। पांच मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।