{"_id":"5d7f84018ebc3e93b774ea22","slug":"know-how-to-take-care-of-skin-during-periods","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीरियड्स में त्वचा की समस्या से परेशान रहती हैं तो इन उपायों से ख्याल रखें","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
पीरियड्स में त्वचा की समस्या से परेशान रहती हैं तो इन उपायों से ख्याल रखें
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीरियड्स के दिनों में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो आम बात है। हालांकि, इन दिनों में किसी भी तरह की समस्या कष्टदाई होती है इसमें कोई दो राय नहीं है। शरीर में दर्द हो या स्वाभाव में चिड़चिड़ापन इन सब में से एक त्वचा से जुड़ी समस्या काफी परेशान करती है। त्वचा पर रैशेज, दाने, कील मुंहासे और त्वचा में इरिटेशन से अगर आप भी उन दिनों में परेशान होती हैं तो आज हम आपको इससे निपटने के उपाय बताएंगे।
2 of 6
कील-मुंहासे
पीरियड्स के दिनों में पोर्स बड़े हो जाते हैं जिससे त्वचा से ज्यादा ऑइल निकलता है। वहीं कुछ मामलों में त्वचा रूखी हो जाती है। इससे निपटने के लिए दिन में कम से कम दो बार गुनगुने पानी से फेस धोएं। कोशिश करें कि ऐसे फेसवॉश का इस्तेमाल करें जो त्वचा के लिए माइल्ड हो। इसके बाद चेहरे पर टोनर लगाएं और फिर मॉइस्चराइज करें।
3 of 6
क्लीनअप
इस दौरान चेहरे को साफ रखना बेहद जरूरी है। क्लीनअप इसमें आपकी मदद करेंगे। इससे न सिर्फ त्वचा साफ होगी बल्कि इसे जरूरत के मुताबिक मसाज, मॉइस्चर मिलने के साथ ही आपका स्ट्रेस लेवल भी कम होगा जो कील-मुंहासे को रोकने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मेकअप से रहें दूर
मेकअप पोर्स को ब्लॉक करता है, ताकि आपके फेस को स्मूद लुक मिले, लेकिन पीरियड्स के दिनों में यह अच्छा नहीं है। कोशिश करें कि मेकअप से दूरी बना सकें या ऐसे फाउंडेशन या बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें जो पोर्स ब्लॉक नहीं करती।
विज्ञापन
5 of 6
डाइट
पीरियड्स में डाइट का ध्यान रखना सबसे जरूरी है। खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जो ओमेगा-3 फैटी ऐसिड, विटमिन ई और ऐंटीऑक्सिडेंट तत्वों से युक्त हैं। यह न सिर्फ त्वचा को ब्रेकआउट से बचाएंगे बल्कि उसे निखारेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।