फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्लर जानें का नहीं है समय तो परेशान न हों, करवा चौथ पर इन घरेलू नुस्खों से लाएं चेहरे पर निखार

Thu, 17 Oct 2019 10:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 17 Oct 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Karwa chauth 2019 homemade pack for instant glow in face
- फोटो : Twitter

घरेलू महिलाओं को अक्सर काम की वजह से पार्लर जाने का मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में त्योहारों के मौसम में चेहरे पर चमक बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि कुछ ऐसे विकल्प की तलाश की जाए जो आसान भी हों और कम समय में चेहरे पर निखार भी ले आएं। तो महिलाओं की इसी समस्या को ध्यान में रखकर आज हम ले कर आएं है कुछ आसान घरेलू नुस्खे जिसे आजमाकर वो पा सकती हैं पार्लर जैसा ग्लो वो भी घर बैठे। तो आइए जानें क्या है वो नुस्खा....

Karwa chauth 2019 homemade pack for instant glow in face
मसूर की दाल का पैक
खाने के लिए तो आपने बहुत बार मसूर की दाल बनाई  होगी। लेकिन आज हम आपको मसूर की दाल का पैक चेहरे पर लगाने के बारे में बता रहे हैं। इसे बनाना  बेहद आसान है। बस थोड़ी सी मसूर की दाल को कच्चे दूध या पानी में कुछ घंटो के लिए भिगों दे। जब ये अच्छे से फूल जाएं तो इसे दूध में पीस ले और चाहें तो थोड़ा सा केसर भी मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर छोड़ दें। जब ये पेस्ट अच्छे से सूख जाए तो चेहरे को सादे पानी से धो लें। 

चेहरे पर इंस्टेंट निखार लाने में ये पैक बहुत मददगार है।

Karwa chauth 2019 homemade pack for instant glow in face

नींबू और शहद

शहद और नींबू की कुछ बूंदों को मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। नींबू जहां चेहरे पर जमी गंदगी की हटाने का काम करेगा। वहीं शहद त्वचा को माइश्चर देगा। कुछ देर चेहरे पर मसाज करके ऐसे ही छोड़ दें। अब चेहरे को पानी से धो लें। इस आसान से उपाय से आपका चेहरा दमक उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa chauth 2019 homemade pack for instant glow in face
चारकोल का पैक

1/2 चम्मच ऐक्टिवेटिड चारकोल पाउडर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच गुलाब जल, 1चम्मच दही।  इन सारी चीजों को एक साथ अच्छे से मिला लें। अब जब यह पेस्ट बन जाए तब इसे अपने चेहरे पर फ़ेस मास्क की तरह लगगा लें। इस पेस्ट को करीब 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें। चेहरे पर ग्लो लाने का ये अच्छा विकल्प है। 

विज्ञापन
Karwa chauth 2019 homemade pack for instant glow in face
दही का पैक

चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो दही और बेसन का पैक सबसे कामयाब नुस्खा है। एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और दही का प्रयोग करके पैक बना लें और इसे चेहरे और गले पर लगाएं। जब पैक अच्छे से सूख जाए तो इसे पानी से धो ले। इस पैक के इस्तेमाल से चेहरा दमक उठेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed